फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application started for recruitment to 8326 posts of MTS and Halvdar, SSC issued notification

Sarkari Naukri : एमटीएस और हलवदार के 8326 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, एसएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन

Fri, 28 Jun 2024 04:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 04:12 PM IST
सार

हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी 31 जुलाई तक इसमें आवेदन कर सकते हैं। एक अगस्त तक फीस जमा होगी। आवेदन में कोई त्रुटि होने पर 16 और 17 अगस्त को संशोधन किया जा सकता हैं। इसकी ऑनलाइन परीक्षा अक्तूबर और नवंबर में कराई जा सकती है।

विज्ञापन
Application started for recruitment to 8326 posts of MTS and Halvdar, SSC issued notification
SSC MTS 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

केंद्र सरकार के विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार के 8,326 पदों पर भर्ती होगी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की वेबसाइट पर इसका विज्ञापन जारी कर दिया गया है। विज्ञापन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी 31 जुलाई तक इसमें आवेदन कर सकते हैं। एक अगस्त तक फीस जमा होगी। आवेदन में कोई त्रुटि होने पर 16 और 17 अगस्त को संशोधन किया जा सकता हैं। इसकी ऑनलाइन परीक्षा अक्तूबर और नवंबर में कराई जा सकती है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के विभागों में चतुर्थ श्रेणी का पदनाम खत्म कर दिया गया है। उसकी जगह अब एमटीएस की भर्ती होती है। यह पे लेवल- 1 और ग्रुप सी का पद है। इस परीक्षा के जरिए एमटीएस के 4,887 पदों पर चयन होगा। इसके लिए हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। चयन के लिए अभ्यर्थियों को एक ही परीक्षा देनी होगी। वहीं हवलदार के 3,439 पद हैं।

विज्ञापन

इन पदों के लिए आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। इसकी परीक्षा एमटीएस के साथ ही होगी लेकिन इनका फिजिकल और मेडिकल होगा। उसमें सफल होने के बाद एमटीएस के साथ अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। हवलदार के पद पर चयनितों को सेंट्रल बोर्ड आफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम (सीबीआईएन) और सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स (सीबीएन) में तैनाती मिलेगी। आवेदन के लिए अभ्यर्थी को वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के दाैरान उसकी फोटो खींची जाएगी। पूर्व में खीचीं गई फोटो का प्रयोग नहीं होगा। आवेदन करने में परेशानी होने पर एसएससी के हेल्पलाइन नंबर 18003093036 पर फोन किया जा सकता है। इस पद के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया

एमटीएस और हलवदार की परीक्षा एक साथ होगी। इसक प्रश्न पत्र डेढ़ घंटे का होगा। प्रश्न पत्र 45-45 मिनट के दो खंड में होगा। पहले खंड में 20- 20 प्रश्न गणित और रीजनिंग के होंगे। दूसरे खंड में 25-25 प्रश्न सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी के होंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा। इसमें सफल होने वाले एमटीएस के अभ्यर्थियों का चयन हो जाएगा। जबकि हलवदार का विकल्प देने वालों का फिजिकल और मेडिकल होगा।

क्षेत्रीय भाषाओं में भी आएगा प्रश्न पत्र

इसका प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा। क्षेत्रीय भाषा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकड़ी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलगू और उर्दू में परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी को पहले से विकल्प देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed