फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application started for 18 posts of direct recruitment

सीधी भर्ती के 18 पदों के लिए आवेदन शुरू

Wed, 23 Dec 2020 01:20 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Application started for 18 posts of direct recruitment
Application started for 18 posts of direct recruitment
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) विभिन्न विभागों में 18 पदों पर सीधी भर्ती के लिए मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया। इसके साथ ही इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2021 और ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

यूपीपीएससी ने जिन पदों पर भर्ती करने जा रहे हैं, उनमें चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत प्रधानाचार्य (एलोपैथी) का एक पद, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के तहत सहायक समाजशास्त्री का एक पद एवं सहायक वास्तुविद् नियोजक का एक पद, उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग के तहत प्रवक्ता मोआलेजात के तीन एवं प्रवक्ता कुल्लियात का एक पद, उत्तर प्रदेश उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तहत कीट विज्ञानी श्रेणी-2 का एक पद, मत्स्य विभाग के तहत सहायक निदेशक मत्स्य के छह पद, उच्च शिक्षा विभाग के तहत राज्य विश्वविद्यालयों में कुलसचिव के दो पद, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के तहत सहायक रसायनज्ञ का एक पद एवं सहायक भू-वैज्ञानिक का एक पद शामिल है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अर्हता एवं अन्य संबंधित जानकारियां आयोग की वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed