फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application sought for Pandit Deen Dayal Upadhyay Research Chair in Allahabad University

इविवि में पंडित दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ के लिए मांगा गया आवेदन

Tue, 21 Dec 2021 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Application sought for Pandit Deen Dayal Upadhyay Research Chair in  Allahabad University
इविवि में पंडित दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ के लिए मांगा गया आवेदन
विज्ञापन

-समाज विज्ञान के सेवानिवृत्त और कार्यरत प्रोफेसर चार जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2020-21 से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक व कृषि संबंधी चिंतन व एकात्म मानववाद दर्शन पर भी शोध होगा। इविवि प्रशासन ने विज्ञापन जारी कर इस पीठ के संचालन के लिए शिक्षकों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए समाज विज्ञान के सेवानिवृत्त और कार्यरत प्रोफेसर समेत अन्य पदों के लिए आवेदन मांगा है। आवेदन की अंतिम तिथि चार जनवरी है।

महान विचारक और दर्शनशास्त्री रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने भारत को विश्व में सम्मान दिलाया। इविवि के दीक्षांत समारोह में आठ नवंबर को मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से विश्वविद्यालय में पं. दीनदयाल के नाम से शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा की थी। केंद्रीय मंत्री की घोषणा के बाद विवि प्रशासन इस पीठ की स्थापना के लिए कार्रवाई शुरू कर दी थी। अब यह शोध पीठ अस्तित्व में आ गई है। रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक पांच साल के लिए स्थापित इस शोध पीठ में शोध के साथ पंडित दीनदयाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विश्लेषणात्मक शोध गतिविधियों का आयोजन होगा। इसके अलावा उनके विचारों, चिंतन, दर्शन को विभिन्न स्तरों पर शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। लघु पुस्तिकाओं व लेखों को पुस्तक रूप में प्रकाशित करना भी इस शोध पीठ का प्रमुख कार्य होगा। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसकी अंतिम तिथि चार जनवरी है। अंतिम तिथि के बाद शीघ्र चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि चयनित प्रोफेसर पीठ से जुड़े शोध का कार्य शुरू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed