फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application of inter-district transfer of teachers from today

शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले को आवेदन आज से

Tue, 16 Jan 2018 01:51 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 16 Jan 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात शिक्षक अंतरजनपदीय तबादले के लिए 16 जनवरी से आवेदन कर सकेेंगे। मंगलवार से ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। हालांकि सामान्य स्थितियों में अंतरजनपदीय तबादला उन्हीं शिक्षकों का होगा, जो किसी एक जनपद में पांच वर्ष या उससे अधिक समय से तैनात हैं। फरवरी के दूसरे हफ्ते तक तबादले की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात शिक्षक काफी समय से अंतर जनपदीय तबादले की मांग कर रहे थे। अब उनकी मांग पूरी होने जा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा के अनुसार तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी निर्धारित की गई है, सो शिक्षकों के पास आवेदन करने के लिए आठ दिन हैं। अंतर जनपदीय तबादले के लिए काउंसिलिंग का आयोजन 27 जनवरी को किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन 31 जनवरी तक कर लेना होगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह में अंतर जनपदीय तबादले की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed