यूपी : एडेड जूनियर हाईस्कूल में 1894 शिक्षक, प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए आवेदन तीन मार्च से, पूरी जानकारी यहां मिलेगी
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि- तीन मार्च 2021
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि - 17 मार्च 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 18 मार्च 2021
ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि- 19 मार्च 2021
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्याक के 390 एवं सहायक अध्यापक के 1504 पदों पर भर्ती के लिए तीन मार्च से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से इस संबंध में सोमवार को विज्ञापन जारी होने केसाथ भर्ती को लेकर बना असमंजस दूर हो गया है।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के लिए चयन परीक्षा 18 अप्रैल 2021 को होगी। ऑनलाइन पंजीकरण तीन मार्च से शुरू होकर 17 मार्च 2021 तक चलेगा। आवेदक 18 मार्च तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। सचिव की ओर से कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद आवेदन के प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 19 मार्च तय की गई है।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से कहा गया है कि जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक चयन परीक्षा वर्ष 2021 में शामिल होने के इच्छुक एवं चार दिसंबर 2019 को जारी नियमावली में निर्धारित योग्यता एवं आयु के अनुसार अर्ह अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। सचिव की ओर से कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन के लिए शैक्षिक अर्हता, आवेदन शुल्क, पाठ्यक्रम संरचना, परीक्षा अवधि, स्वरूप एवं अन्य शर्तों के बारे में विस्तृत दिशा निर्देश एनआईसी लखनऊ की ओर से तैयार वेबसाइट https://updeled.gov.in पर उपलब्ध है।
सचिव की ओर से कहा गया है कि वेबसाइट https://updeled.gov.in पर ही ऑनलाइन आवेदन केलिए पंजीकरण फार्म, आवेदन शुल्क जमा करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का लिंक एवं ऑननलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध है। सचिव की ओर से कहा गया है कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन सावधानी से भरें, प्रविष्टियों में संशोधन का कोई अवसर नहीं मिलेगा।
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन केसाथ घोषणा पत्र देना होगा। इसमें आवेदन केलिए पूरी तरह से अभ्यर्थी को जिम्मेदार बनाया गया है। सचिव की ओर से कहा गया है कि अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन न करें। एक से अधिक आवेदन की दशा में अभ्यर्थी के अंतिम शुल्क को मान्य करते हुए पहले के आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।