फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application for improvement and compartment in UP Board from today

Prayagraj News: यूपी बोर्ड में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Application for improvement and compartment in UP Board from today
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का परिणाम जारी करने के बाद अब सात मई से इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके आवेदन यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 31 मई तक लिए जाएंगे। इसके ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का परिणाम 20 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। उसके बाद अब इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि इंप्रूवमेट के अंतर्गत हाईस्कूल के परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें 256.50 रुपये शुल्क चालान के रूप में जमा करना होगा। इंटरमीडिएट परीक्षा में मानविकी, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग में सम्मिलित परीक्षार्थी किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण होने पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि भाग एक एवं दो के निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्न पत्र में या व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इंटरमीडिएट का परीक्षा शुल्क 306 रुपये है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने के बाद आवेदन की प्रति वेबसाइट से डाउनलोड करके यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में डाक के माध्यम से जमा करवाना होगा। इसकी परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed