{"_id":"5edaa5c68ebc3e904a74a5e1","slug":"application-for-admission-to-allahabad-university-by-30-june-city-desk-news-ald277683982","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में प्रवेश के लिए आवेदन 18 जून तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में प्रवेश के लिए आवेदन 18 जून तक
विज्ञापन
application for admission to allahabad university by 30 june
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून घोषित कर दी गई है। हालांकि, कोविड-19 के मद्देनजर सरकार की आगामी गाइडलाइन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। इसके साथ ही 10 मई से पूर्व आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी 11वीं की परीक्षा के विवरण में संशोधन का मौका दिया गया है।
इविवि प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू की थी, लेकिन लॉकडाउन में आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का विरोध होने के कारण 27 मार्च तक ही ऑनलाइन आवेदन लिए गए। इसके बाद 10 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन लॉकडाउन बढ़ने के मद्देनजर छात्रों की सहूलियत के लिए इविवि प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि घोषित ही नहीं की। इविवि प्रशासन ने अब आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि जरूरत पडने पर अंतिम तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।
डायरेक्टर एडमिशन प्रो. प्रशांत अग्रवाल के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने बीएएलएलबी, स्नातक के लिए 10 मई से पहले यानी 25 से 27 मार्च तक आवेदन किए थे, वे अपने यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए 11वीं कक्षा के परीक्षा विवरण में संशोधन कर सकते हैं। इसके अलावा इविवि प्रशासन ने छात्रों की मांग को देखते हुए आवेदन शुरू होने के कई दिनों बाद बिहार के पटना में भी परीक्षा केंद्र बनाए का निर्णय लिया। नए केंद्र निर्धारण से पहले जो अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं और अब पटना केंद्र का विकल्प चुनना चाहते हैं, उन्हें भी यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए नया केंद्र चुनने मौका दिया गया है। इसके अलावा 10 मई से पहले आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए 46 हजार से अधिक आवेदन
- इविवि एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए शुक्रवार शाम तक 105005 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 46314 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली। आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12239 एवं 701, बीएएलएलबी के लिए 5884 एवं 3348, एलएलबी के लिए 9131 एवं 5091, स्नातक के लिए 50214 एवं 27285, परास्नातक के लिए 21959 एवं 6396, बीएड के लिए 2396 एवं 1392, एमएड के लिए 585 एवं 349, एमबीए/एमबीएआरडीभ्के लिए 817 एवं 463 और एलएलएम के लिए 1779 एवं 1289 क्रमश: रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन हुए।