फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appearance: Chairman of Moradabad Child Welfare Committee appeared before the court

पेशी : मुरादाबाद बाल कल्याण समिति के चेयरमैन कोर्ट के समक्ष हुए पेश

Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Appearance: Chairman of Moradabad Child Welfare Committee appeared before the court
मुरादाबाद बाल कल्याण समिति के चेयरमैन हुए पेश
विज्ञापन

प्रयागराज। जुनैद मामले में कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन के मामले में जानकारी मुहैया न कराने पर मुरादाबाद बाल कल्याण समिति के चेयरमैन सोमवार को कोर्ट केसमक्ष पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें मंगलवार को भी कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट ने मोहम्मद आबिद की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है।

कोर्ट ने पाया कि चेयरमैन मामले में हलफनामे पर जानकारी मुहैया कराने में विफल रहे। उन्हें पॉक्सो एक्ट और जुनैद केस के मामले में कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी देनी थी। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए तो कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। कोर्ट ने मामले में मंगलवार को फिर सुनवाई करने का आदेश दिया है। कहा है कि चेयरमैन मंगलवार को भी कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed