फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   appeal to celebrate the birth anniversary of tirthnkar mahavir in homes

घरों में तीर्थकर महावीर की जयंती मनाने की अपील

Sat, 04 Apr 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
appeal to celebrate the birth anniversary of tirthnkar mahavir in homes
जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव छह अप्रैल को घरों में ही मनाया जाएगा। जैन संतों ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्धालु घर पर ही महावीर जयंती महोत्सव मनाएं। आचार्य विद्यासागर के शिष्य गुरु प्रमाण सागर महाराज, सुधा सागर महाराज,साध्वी ज्ञानमति माता, साध्वी स्वस्तिश्री माता ने अपने संदेश में जैन समाज से अपील की है कि जन्मोत्सव के दिन सुबह आठ बजे दीए जलाकर, रंगोली बनाकर, थाली,घंटी बजाकर अपने घरों और बालकनी में रहकर ही महावीर जयंती मनाएं। जरुरतमंदों की सहायता, पशु पक्षियों को दानापानी दे कर जिओ और जीने दो के संदेश का पालन करें। विश्व शांति कि कामना से घरों में रहकर ही पूजन , हवन जाप इत्यादि करें तथा शाम को भी दीपक जलाकर आरती करें। मीडिया प्रभारी राजेश कुमार जैन ने बताया कि पांच अप्रैल को महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर रात नौ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दीपक जलाए जाएंगे, ताकि अंधकार से प्रकाश की ओर चलकर इस महामारी से जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed