{"_id":"69d10332c834f1b60502c279","slug":"anurag-committed-suicide-by-jumping-from-the-new-yamuna-bridge-after-being-harassed-by-a-friend-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : दोस्त के परेशान करने पर अनुराग ने नए यमुना पुल से कूद कर दी थी जान, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : दोस्त के परेशान करने पर अनुराग ने नए यमुना पुल से कूद कर दी थी जान, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Apr 2026 05:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Apr 2026 05:55 PM IST
सार
कीडगंज थाना क्षेत्र में 26 मार्च की रात नए यमुना पुल से छलांग लगाकर अनुराग सिंह के जान देने के मामले में पुलिस को अहम कड़ी हाथ लगी है। मृतक के कमरे से मिली डायरी में लिखे सुसाइड नोट में धूमनगंज निवासी दोस्त मुकेश द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कीडगंज थाना क्षेत्र में 26 मार्च की रात नए यमुना पुल से छलांग लगाकर अनुराग सिंह के जान देने के मामले में पुलिस को अहम कड़ी हाथ लगी है। मृतक के कमरे से मिली डायरी में लिखे सुसाइड नोट में धूमनगंज निवासी दोस्त मुकेश द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले में पिता की तहरीर पर कीडगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस के क्लाइव रोड निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र अनुराग ने 26 मार्च की रात नैनी पुल से यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। 27 मार्च को पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। घटना के बाद पिता ने मृतक के कमरे की छानबीन की तो एक डायरी उनके हाथ लगी, जिसमें अनुराग ने धूमनगंज के मुंडेरा बाजार निवासी दोस्त मुकेश सिंह को आत्महत्या का कारण बताया।
विज्ञापन
पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी मुकेश ने आईआईएफएल फाइनेंस के जरिये गिरवी रखे गए सोने के लेनदेन को लेकर अनुराग पर लगातार दबाव बनाया और धमकाया, जिससे परेशान होकर अनुराग ने आत्महत्या कर ली। कीडगंज इंस्पेक्टर के अनुसार, मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन