फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anupriya Patel said: NDA government will be formed in UP for the third time in 2027.

अनुप्रिया पटेल बोलीं : 2027 में तीसरी बार यूपी में बनेगी एनडीए सरकार, सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं

Sat, 19 Sep 2026 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Sep 2026 04:24 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और पूरी तैयारी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है।

विज्ञापन
Anupriya Patel said: NDA government will be formed in UP for the third time in 2027.
अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और पूरी तैयारी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है। उन्होंने कहा कि जैसे 2017 और 2022 में एनडीए ने यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी उसी तरह 2027 में भी तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारी के कासथ जुट जाएं। 

विज्ञापन


कहा कि एनडीए के घटक दलों में कोई नाराजगी नहीं है। जैसे हाथ की पांचों अंगुलियां एकजुट हैं वैसे ही सारे घटक दल एनडीए के साथ पूरी मजबूती के साथ जुटे हुए हैं। आने वाले विधानसभा में यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। कहा कि 2017 और 2022 से भी ज्यादा बहुत में चुनाव में जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन


सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं है 

कहा कि एनडीए में सीटों बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। हमारा पूरा फोकस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने पर। सीटों के बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है। हर सीट का अलग समीकरण होता है। इस लिहाज से चुनाव नजदीक आने पर बैठकर सीट बंटवारे पर चर्चा हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed