{"_id":"6a496beefea946641c07bb9d","slug":"anshika-gupta-wins-double-title-at-table-tennis-tournament-allahabad-news-c-3-ald1020-921494-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: टेबल टेनिस टूर्नामेंट में अंशिका गुप्ता ने जीता दोहरा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: टेबल टेनिस टूर्नामेंट में अंशिका गुप्ता ने जीता दोहरा खिताब
Sun, 05 Jul 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
लूकरगंज क्लब में निशीथ कुमार डे मेमोरियल जिला टेबल टेनिसप्रतियोगिता में शॉट लगातेखिल
- फोटो : shiv tripathi
लूकरगंज क्लब में तीन दिवसीय 19वीं निशीथ कुमार डे मेमोरियल टेबल टेनिस के दूसरे दिन शनिवार को कई आयु वर्गों के खिताबी मुकाबले हुए। बालिका अंडर-13 और अंडर-15 में अंशिका गुप्ता ने दोहरा खिताब जीता। वहीं, बालक अंडर-11 में कमलजीत पटेल, बालिका अंडर-11 में जयंती, बालक अंडर-13 में तत्सत शांडिल्य और बालक अंडर-15 में सभ्य वैश्य ने खिताबी जीत हासिल की।
बालक अंडर-11 के फाइनल में कमलजीत पटेल ने रतुल वर्मा को हराया। बालिका अंडर-11 के फाइनल में जयंती में अमायरा साइमन को मात दी। बालक अंडर-13 के फाइनल में तत्सत शांडिल्य ने रुद्र केसरवानी को हराया।
बालिका अंडर-13 में अंशिका गुप्ता ने जयंती को हराया। बालक अंडर-15 के फाइनल मुकाबले में सभ्य वैश्य ने सुयश त्रिपाठी को पराजित किया। बालिका अंडर-15 के फाइनल में अंशिका ने अरना सिंह को हराया। रविवार शाम पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण का समारोह होगा। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित होंगे।