फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Announcement of 'Meghnad Saha Award' for research scholars

शोधार्थियों के लिए ‘मेघनाद साहा अवार्ड’ की घोषणा

Wed, 25 Aug 2021 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Announcement of 'Meghnad Saha Award' for research scholars
Announcement of 'Meghnad Saha Award' for research scholars
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में कम से कम दो सर्वश्रेष्ठ शोधार्थियों को ‘मेघनाद साहा सर्वश्रेष्ठ रसर्चर अवार्ड’ दिए जाएंगे। ये पुरस्कार 23 सितंबर को प्रस्तावित इविवि के दीक्षांत समारोह में दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने के लिए कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने यह अवार्ड देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अवार्ड के लिए किसी भी विषय के शोधार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि छह सितंबर निर्धारित की गई है। शोधार्थियों को अपने सुपरवाइजर और विभागाध्यक्ष के माध्यम से आवेदन करना है। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार इसके लिए गठित कमेटी आवेदनों की स्क्रीनिंग करेंगी और पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ शोधार्थियों के नाम प्रस्तावित करेगी। इस पुरस्कार के लिए सभी संकायों के हर विषय के शोधार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह अनिवार्यता होगी कि आवेदन करने वाला शोधार्थी इविवि का छात्र हो और शोधार्थी के कम से कम दो पेपर्स यूजीसी की सूची में शामिल जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हों। इसके अलावा पुरस्कार के लिए चयन करते वक्त अन्य बिंदुओं पर भी विचार किया जाएगा। जैसे, रिसर्च के पेटेंट की स्थिति, कितने रिसर्च पेपर्स सेमिनार एवं कांफ्रेंस में प्रस्तुत किए गए, पुस्तकों में रिसर्च प्रकाशन आदि। इन सभी के आधार पर पुरस्कार के लिए कम से कम दो शोधार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed