{"_id":"699f5cd3028bb3a20a0d2bf8","slug":"annapurna-bhawan-will-be-built-in-gram-panchayat-lai-at-a-cost-of-rs-846-lakh-naini-news-c-417-1-man1001-3825-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ग्राम पंचायत लाई में 8.46 लाख से बनेगा अन्नपूर्णा भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ग्राम पंचायत लाई में 8.46 लाख से बनेगा अन्नपूर्णा भवन
Thu, 26 Feb 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाई में 8.46 लाख रुपये की लागत से अन्नपूर्णा भवन के निर्माण को स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग कर रहे ग्रामीणों को अब बड़ी सौगात मिली है। भवन निर्माण की स्वीकृति मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
बुधवार को राजस्व विभाग की टीम हल्का लेखपाल नमित यादव की अगुवाई में भवन निर्माण हेतु चिह्नित भूमि की पैमाइश कर उसे ग्राम पंचायत को सौंपा गया। लाई के ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप मौर्य ने बताया कि अन्नपूर्णा भवन बहुउद्देश्यीय होगा, जहां विभिन्न जनहित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
नवनिर्मित भवन में आय, जाति, जन्म एवं निवास प्रमाण पत्र, आधार, पेंशन व अन्य से संबंधित आवेदन और वितरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के बिल जमा करने की व्यवस्था भी की जाएगी। डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देते हुए यहां माइक्रो एटीएम की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे ग्रामीण आसानी से नकद निकासी एवं बैंकिंग कार्य कर सकेंगे। यही नहीं भवन में अग्नि शमन यत्र भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त ई-स्टाम्प विक्रय केंद्र तथा पीएम वाणी वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। रामराज प्रधान, महराज कोटा, सुशील यादव आदि ने बताया कि अन्नपूर्णा भवन के निर्माण से न केवल प्रशासनिक कार्यों में सहूलियत होगी, बल्कि ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे अनेक सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है।