फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anklets removed from women sleeping by the roadside; cash and mobile phones also stolen

Prayagraj News: सड़क किनारे सो रहीं महिलाओं के पायल उतारे, नकदी व मोबाइल फोन भी चोरी

Tue, 23 Jun 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 23 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Anklets removed from women sleeping by the roadside; cash and mobile phones also stolen
फूलपुर के रामपुर गांव में घटना के बाद जानकारी देते पीड़ित ग्रामीण और महिलाएं।
क्षेत्र के रामपुर और आसपास के गांवों में रविवार रात बदमाशों ने सड़क किनारे सो रहे महिलाओं के पायल उतार लिए, जबकि एक व्यक्ति की जेब से नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। सुबह लोगों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बिजली न होने के कारण लोग घरों के बाहर सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। रामपुर गांव निवासी रमेश चंद्र बिंद ने बताया कि उनकी जेब में रखा दो हजार रुपये और मोबाइल फोन बदमाश चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसी तरह गांव की कैलाशी देवी ने बताया कि वह दरवाजे के सामने चारपाई पर सो रही थीं। रात में किसी समय बदमाश उनके पैरों से पायल उतार ले गए। वहीं सरायममरेज थाना क्षेत्र के चनेथू गांव निवासी मंजू देवी, जो इन दिनों अपने मायके रामपुर आई हुई थीं, उनके भी पैरों से पायल निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा करुआड़ीह गांव निवासी किरण देवी पत्नी शिवबाबू गौतम और ननकी देवी पत्नी लालचंद भी बदमाशों का शिकार बनीं। ननकी देवी ने बताया कि बदमाश उनके पैरों से पायल के साथ गले का लॉकेट भी उतार ले गए। इस संबंध में एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। अज्ञात बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


रामपुर गांव में करीब दो माह पूर्व बदमाशों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था और 25 हजार रुपए लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 दिन के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed