फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry over the death of the child, the family members along with the villagers surrounded the police station with the body

Prayagraj News: बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनो ने ग्रामीणों संग शव रखकर थाने का किया घेराव

Sat, 07 Mar 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 07 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Angry over the death of the child, the family members along with the villagers surrounded the police station with the body
उपचार के अभाव में बच्चे की मौत से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार की शाम को शव को झूंसी थाने में रखकर हंगामा काटा। ग्रामीण मारपीट की घटना में एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर आक्रोशित थे। घेराव कर लोगों ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में एसओ झूंसी ने परिजनों को समझाकर वहां से हटाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के साेनौटी गांव निवासी चंचल यादव और लालजी यादव के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की रात चंचल के सात वर्षीय पुत्र को उल्टी-दस्त होने लगा। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बुधवार की रात उसे भर्ती कराकर चंचल का भाई विजय घर लौट रहा था। आरोप है कि इस दौरान घर के पास पहुंचने पर लालजी पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट में वह जख्मी हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर भुक्तभाेगी विजय ने हमला करने वालों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। बताते हैं कि बृहस्पतिवार सुबह चौकी प्रभारी रहिमापुर जयराम सरोज चंचल के घर पहुंचे और उसे जीप पर बैठाने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि दिनभर उसे थाना में बैठाए रखा गया। देर रात एक अधिवक्ता के कहने पर पुलिस ने उसे छोड़ा। बताते हैं कि शुक्रवार की सुबह उसके पुत्र की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन व ग्रामीण बच्चे का शव लेकर थाने पहुंचे और घेराव कर दिया। ग्रामीण और परिजन दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। इससे बच्चे का उपचार नहीं हो पाया। करीब आधा घंटे तक चले घेराव के बाद एसओ महेश मिश्र के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग वहां से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed