फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry over being removed from school, Inter student committed suicide by hanging himself

प्रयागराज : स्कूल से नाम काटने से नाराज इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जमकर बवाल, प्रधानाचार्य की पिटाई

Fri, 15 Sep 2023 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 06:48 PM IST
सार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के गाड़ीवान टोला मुहल्ला निवासी यथार्थ केसरी (21)  पुत्र त्रिलोकी केसरी एंग्लो बंगारी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में इंटरमीडिएट का छात्र है। शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ स्कूल गया था।

विज्ञापन
Angry over being removed from school, Inter student committed suicide by hanging himself
यथार्थ केशरी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्कूल से नाम कटने से नाराज इंटरमीडिएट के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार को खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के गाड़ीवान टोला इलाके में हुई। बच्चे के फांसी लगाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और नागरिकों ने पुलिस को शव को कब्जे में लेने से रोक लिया। इसको लेकर पुलिस से जमकर धक्कामुक्की और नोकझोंक भी हुई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई। छात्र की मौत पर संवेदन जताने पहुंचे कॉलेज के प्रधानाचार्य की मुहल्ले वालों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें भीड़ के कब्जे से मुक्त कराया। इस मामले में परिजनों ने कालेज के प्रधानाचार्य और शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। 

विज्ञापन


खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के गाड़ीवान टोला मुहल्ला निवासी यथार्थ केसरी (21)  पुत्र त्रिलोकी केसरी एंग्लो बंगारी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में इंटरमीडिएट का छात्र है। शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ स्कूल गया था। बच्चे क स्कूल में छोड़कर मां अपने आफिस चली गई। आरोप है कि करीब छह माह की फीस न जमा होने पर महिला क्लास टीचर ने यथार्थ को काफी फटकार लगाई और स्कूल से नाम काट दिया। इससे क्षुब्ध होकर यथार्थ घर पहुंचा तो घर में उसका छोटा भाई सिद्धार्थ मौजूद था। उसने छोटे भाई को समोसा लाने के लिए भेज दिया। जब भाई समोसा लेकर लौटा तो यथार्थ का शव फंदे से लटक रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

Angry over being removed from school, Inter student committed suicide by hanging himself
प्रिंसिपल को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानाचार्य को भीड़ की चंगुल से छुड़ाने में छूटे पसीने
भाई की चीख पुकार पर परिजन और आसपास के लोग जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित दिखे। पुलिस को शव को कब्जे में लेने से रोक दिया। इसको लेकर पुलिस से जमकर धक्कामुक्की हुई। इस दौरान पुलिस वालों की वर्दी भी फट गई। इसी दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस छात्र की मौत की सूचना पाकर संवेदन व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। उनको देखते ही परिजनों और मुहल्ले वालों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रधानाचार्य की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उनके भी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने किसी तरह से प्रिंसिपल को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराया। बावजूद इसके आक्रोशित भीड़ प्रिंसिपल को थाने पीछा कर पीटती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed