फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anger over laying of 11 KV line in densely populated area, fear of accident

Prayagraj News: घनी आबादी में 11 केवी लाइन बिछाने पर आक्रोश, हादसे की आशंका

Fri, 19 Dec 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 19 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Anger over laying of 11 KV line in densely populated area, fear of accident
क्षेत्र के कांदी, गुलालपुर, मेडुआ और रामनगर गांवों में प्रस्तावित 11 हजार केवी बिजली लाइन को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही 440 वोल्ट, 11 हजार वोल्ट और रेहंडम की लाइनें गुजर रही हैं, जिनमें आए दिन फाल्ट होता रहता है। इसके बावजूद घनी आबादी के बीच 11 हजार केवी लाइन ले जाने से हादसे की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने डीएम और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से 11 हजार केवी लाइन न ले जाने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी से हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


11 हजार वोल्ट और 440 वोल्ट की लाइनें पहले से ही फाल्ट कर रही हैं। कई बार तार टूटने और चिंगारी गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। ऐसे में 11 हजार लाइन और खतरा बढ़ा देगी। -शिलवंत सिंह, किसान रामनगर
विज्ञापन


गांव के बीच से पहले ही 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही है। अब 11 हजार केवी लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है, जो ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। अगर कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।- सुरेंद्र सिंह, किसान मेडुआ
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव में पहले से बिजली लाइनों का जाल बिछा हुआ है। इसके बावजूद प्रशासन और बिजली विभाग की मिलीभगत से जबरन 11 हजार लाइन ले जाई जा रही है। यह फैसला ग्रामीणों की सुरक्षा से खिलवाड़ है और इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।-बाबा यादव, किसान गुलालपुर

ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्युत लाइन बिछाने का काम कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।-शिव कुमार, एक्सईएन, बिजली विभाग प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed