फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anger flared up on the second day of the uproar on Moharram, villagers raided the house of the accused, burnt

Prayagraj : मोहर्रम पर बवाल के दूसरे दिन फिर हिंसा, उपद्रवियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर लगाई आग

Thu, 18 Jul 2024 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 07:54 PM IST
सार

घर में तोड़फोड़ करने के बाद दरवाजे पर खड़ी एक बाइक में आग लगा दी गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी फोर्स के साथ अधिकारी गांव में पहुंच गए हैं। फिलहाल गांव में पीएसी को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
Anger flared up on the second day of the uproar on Moharram, villagers raided the house of the accused, burnt
समुदाय विशेष के घर पर की गई आगजनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लालापुर थाना क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव में बुधवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिया ले जाते समय दो पक्षों में हुए विवाद का मामला बढ़ता जा रहा है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कुछ अराजक तत्वों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए एक बाइक में आग लगा दी। सूचना पर कई थानों की फोर्स व पीएसी गांव में तैनात कर दी गई।

विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे मसुरिया धाम की तरफ से आए कुछ अराजक तत्वों गांव में घुसे और पांच मिनट के अंदर दहशत फैला कर वापस चले गए। अराजक तत्वों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की, एक बाइक में आग लगा दी। प्रधान देवेंद्र उपाध्याय के घर के बगल स्थित इस्तियाक अहमद की बाइक में आग लगा दी। कुछ दूरी पर खड़े दो वाहनों के शीशे तोड़ दिए। जब तक पीएसी व पुलिस के जवान मौके पर पहुंचते अराजकतत्व बाइक लेकर भाग गए। ग्राम प्रधान का कहना है कि बाहर के लोग आकर अराजकता फैला रहे हैं। उन्होंने अराजक तत्वों द्वारा किए गए कृत्य पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन





मसुरिया धाम मंदिर में पसरा सन्नाटा

गांव स्थित देवी पीठ मसुरिया धाम मंदिर में सन्नाटा पसरा रहा। मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते थे। लेकिन, बवाल के कारण बृहस्पतिवार को श्रद्धालु की संख्या बेहद कम रही। आसपास की दुकानें भी बंद रहीं। गांव में सिर्फ पुलिस और पीएसी के जवान दिखाई दे रहे हैं।

Anger flared up on the second day of the uproar on Moharram, villagers raided the house of the accused, burnt
लालापुर में बवाल के बाद पहुंची फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

छवि खराब करने की कोशिश

बजरंग दल विभाग सुरक्षा प्रमुख सुशील सिंह ने लालापुर इमिलिया तरहार गांव में बृहस्पतिवार को उपद्रवियों द्वारा बाइक जलाने और तोड़फोड़ किए जाने को लेकर थाने में तहरीर दी है। बताया कि कुछ अराजक तत्व खुद को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता बताकर संगठन की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, घायल अवधेश द्विवेदी का हालचाल लेने पूर्व जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती बेली अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की।

सात लोगों को भेजा जेल

गांव के ही अवधेश द्विवेदी की तहरीर पर लालापुर पुलिस ने नामजद और अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने आरोपी शकील अहमद उर्फ मोनू, अनीस अंसारी उर्फ अन्ना, तौफीक खान, मिनाज अंसारी, हाफिज अहमद, शाहिद उर्फ सेठ, सलमान अंसारी निवासी ग्राम अमिलिया तरहार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Anger flared up on the second day of the uproar on Moharram, villagers raided the house of the accused, burnt
लालापुर में घटना के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव। - फोटो : अमर उजाला।

यह था पूरा मामला

लालापुर थाना क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव में बुधवार शाम ताजिया ले जाते समय हुए दो पक्षों में हुए विवाद के बाद जमकर बवाल हो गया था। जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने घर में घुसकर अधिवक्ता की पुत्री व पुत्र समेत अधेड़ पर लाठी-डंडों, तलवार, कटवासा व अवैध असलहों से हमला बोल दिया। बीच बचाव पर दरोगा को पीट दिया। घटना में अवधेश का सिर फटा है जबकि उनके बेटे-बेटी को भी चोटें आईं। आरोप है कि दीवार पर खड़े होने व पीपल के पेड़ को काटने के विरोध पर घटना की गई। छह नामजद व 10-12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अमिलिया तरहार गांव के इमामबाड़े से बुधवार को ताजियादार ताजिया लेकर गांव में निकल रहे थे। जुलूस गांव के अवधेश द्विवेदी के घर के पास पहुंचा तो भीड़ में शामिल कुछ शरारती तत्व उनकी दीवार पर चढ़ गए। आरोप है कि उपद्रवियों ने चहारदीवारी तोड़ने की कोशिश की और बिजली सप्लाई का तार भी तोड़ दिया। अवधेश के बेटे शिवम ने विरोध किया तो उस पर हमला बोल दिया। जुलूस के साथ चल रहे एसआई बलिराम और सिपाहियों ने बीचबचाव किया तो उनसे भी अभद्रता और हाथापाई शुरू कर दी।

शोरगुल सुनकर अवधेश घर के बाहर निकलकर बेटे को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पिता-पुत्र भागे तो हमलावर पीछे-पीछे घर में घुस आए और पंखे की रॉड उठाकर हमला कर दिया। अधिवक्ता की पुत्री अनुज्ञा पिता व भाई आयुष व अनुज को बचाने लगी तो उससे भी मारपीट व बदसलूकी की। हंगामा होता देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया तो उन्हें भी पीटा गया। जानकारी पर गांव के लोग जुट गए तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर बड़ी संख्या में वहां लोग जुट गए। डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसडीएम जगजीत कौर, एसीपी बारा संत लाल सरोज भी आसपास के थानों की फोर्स लेकर आ गए और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। तनाव को देखते हुए पीएसी भी तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed