{"_id":"57702f4b4f1c1b8e1279aa79","slug":"anger-burst-on-chinese-products-and-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज उत्पादों और आम आदमी पार्टी पर फूटा गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज उत्पादों और आम आदमी पार्टी पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने फूंका पुतला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन द्वारा परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता का विरोध करने के बाद रविवार को भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान इस मसले पर आम आदमी पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर जश्न मनाये जाने के आरोप में भाजपाइयो ने सुभाष चौराहे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी जाहिर की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चीन में निर्मित सामानों को भी यहां जलाया। कहा कि चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार आगे भी जारी रहेगा।
भाजपा नेता अजय राय के नेतृत्व में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ता सुभाष चौराहे पर एकत्र हुए। यहां कहा गया कि एनएसजी के लिए चीन ने रोड़ा अटकाने का काम किया। ऐसे में हम देशवासियों का कर्तव्य है कि अब चीन के सामानों का बहिष्कार कि या जाए। अजय राय ने आरोप लगाया कि इस मामले में आम आदमी पार्टी द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया में कई जगहों पर जश्न मनाने की खबर है। केजरीवाल जैसे लोगों को देश के संविधान में आस्था नहीं है। जितनी जल्दी हो दिल्ली सरकार को बर्खास्त किया जाए। पुतला दहन कार्यक्रम में अविनाश चौधरी, विकास पांडेय, रोहित सिंह, विपिन पांडेय, प्रांजल यादव, आकाश, सुरेश यादव, आरके सिंह, प्रदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
एनएसजी में भारत की सदस्यता का विरोध करने के मामले में रविवार को बहादुरगंज शिवचरण लाल रोड व्यापार मंडल के व्यापारियों की एक संगोष्ठी हुई। सांसद श्यामा चरण गुप्ता की मौजूदगी में यहां व्यापारियों ने चाइनीज उत्पादों को न बेचने का संकल्प लिया। बहादुरगंज में आयोजित गोष्ठी में अमर वैश्य मुन्ना भइया ने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता को देखकर चीन बौखला गया है। इसी वजह से चीन ने एनएसजी में भारत की सदस्यता का विरोध किया। गोष्ठी में मौजूद व्यापारियों ने संकल्प लिया कि चाइनीज मोबाइल, लाइट, झालर आदि वस्तुओं को वे नहीं बेचेंगे। इस मौके पर राजेश जायसवाल, राजेश गुप्ता, विवेक वैश्य, रोहित छावड़ा, राजू जायसवाल आदि मौजूद रहे।