{"_id":"57e585b44f1c1bb329a82203","slug":"anganwadi-workers-blocked-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जाम किया हाईवे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 24 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी/इलाहाबाद। आंगनबड़ी कार्यकत्रियों की मांगें पूरी करने के लिए आयोग गठित करने का मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन दिए जाने के बावजूद कार्यकत्रियां काम पर नहीं लौटीं, बल्कि उनका आंदोलन और तेज हो गया। शुक्रवार को उन्होंने मूरतगंज में हाईवे जाम कर दिया। इलाहाबाद-कानपुर रोड पर तकरीबन एक घंटा तक जाम लगा रहा। वहीं, इलाहाबाद के जॉर्जटाउन इलाके में सपा कार्यालय के बाहर कार्यकत्रियों ने धंटे भर चक्काजाम किया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर कौशाम्बी के मूरतगंज तिराहे पर शुक्रवार दोपहर हाइवे जाम कर दिया। इससे इलाहाबाद-कानपुर रोड और भरवारी रोड पर यातायात ठप हो गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हाईवे पर जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। रोडवेज की बसें भी जहां की तहां खड़ी हो गईं। पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर कोखराज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कार्यकत्रियां जाम हटाने को तैयार नहीं थीं। जाम में फंसे लोग उमस से बेहाल थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
उधर, इलाहाबाद में जिले भर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कलक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुईं और सूप एवं थाली बजाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकत्रियों ने विकास भवन में प्रदर्शन किया और फिर जुलूस की शक्ल में जॉर्जटाउन में मदन मोहन मालवीय मार्ग स्थित सपा कार्यालय के बाहर पहुंच गईं। कार्यकत्रियों ने वहां चक्काजाम कर दिया और सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव का घेराव किया। कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। सपा जिलाध्यक्ष ने फोन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी से बात की। जिलाध्यक्ष से आश्वासन मिलने के बाद कार्यकत्रियों ने चक्काजाम खत्म किया। वहां एक घंटे तक जाम लगा रहा।