फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ancestors were bid farewell after the performance of *Pind Daan* at Shringverpur Ghat

Prayagraj News: शृंग्वेरपुर घाट पर पिंडदान कर पितरों को दी गई विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ancestors were bid farewell after the performance of *Pind Daan* at Shringverpur Ghat
श्रृंगवेरपुर घाट पर पिंडदान करते लोग
अमावस्या पर शनिवार को शृंग्वेरपुर धाम के गंगा घाटों पर पितृ विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और संतुष्टि के लिए पिंडदान, तर्पण और गंगा स्नान करने पहुंचे। विधि-विधान से श्राद्ध कर पितरों को श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई, जिसके साथ पितृपक्ष का समापन हुआ।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने अपने माता-पिता और अन्य पूर्वजों के निमित्त पिंडदान किया। उन्होंने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण करना संतान का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। यह भी माना जाता है कि माता-पिता की सेवा और निधन के बाद श्राद्ध करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। हिंदू धर्म में पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम माना गया है। शृंग्वेरपुर घाट, गऊघाट, मिर्जापुर घाट, पटना घाट, भैरव घाट और रामचौरा घाट सहित कई गंगा घाटों पर पिंडदान और तर्पण किया गया।
विज्ञापन

धार्मिक परंपराओं का किया निर्वहन
इस दौरान अनेक लोगों ने मुंडन कराकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पंडा समाज के मंगल भवन पांडेय ने धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम और माता सीता ने भी राजा दशरथ की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्ध कर्म किए थे। पितृ विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed