फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An uncontrolled truck crushed an elderly person, also crushed three two-wheelers

Prayagraj : कीडगंज में बेकाबू ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, तीन दोपहिया भी रौंदे, घटना सीसीटीवी में कैद

Wed, 31 Jul 2024 12:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Jul 2024 12:19 PM IST
सार

प्रकाश पाल (60) निहालपुर करेली के रहने वाले थे और कीडगंज में बीच वाली सड़क पर विनय कुमार के प्लास्टिक के कबाड़ गोदाम में काम करते थे। मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के करीब माल लोडिंग के एक ट्रक आया था जो गोदाम के बाहर ही खड़ा था। ट्रक के सामने ही प्रकाश भी खड़े थे।

विज्ञापन
An uncontrolled truck crushed an elderly person, also crushed three two-wheelers
बेकाबू ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े बाइक को रौंदा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कीडगंज में पीली कोठी के पास मंगलवार दोपहर बेकाबू ट्रक ने कोहराम मचा दिया। बुजुर्ग को कुचलने के बाद तीन दोपहिया रौंद डाले और फिर बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी खलासी भाग निकला। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक और खलासी को तलाश रही है।

विज्ञापन

प्रकाश पाल (60) निहालपुर करेली के रहने वाले थे और कीडगंज में बीच वाली सड़क पर विनय कुमार के प्लास्टिक के कबाड़ गोदाम में काम करते थे। मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के करीब माल लोडिंग के एक ट्रक आया था जो गोदाम के बाहर ही खड़ा था। ट्रक के सामने ही प्रकाश भी खड़े थे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक के केबिन में खलासी बैठा था। उसने अचानक ट्रक स्टार्ट कर दिया। गियर लगे होने के कारण स्टार्ट होते ही ट्रक तेजी से आगे बढ़ा और सामने खड़े प्रकाश को कुचल दिया। इसके बाद खड़ी एक स्कूटी व दो बाइक को रौंदते हुए सामने लगे बिजली के पोल से जा टकराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े तो खलासी ट्रक से नीचे कूदकर भाग निकला। उधर गोदाम के पास मौजूद उसका चालक भी लापता हो गया। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह प्रकाश को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कीडगंज प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। चालक व खलासी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed