{"_id":"69309e5cd337d7e1a30ac30f","slug":"an-employee-returning-from-duty-was-robbed-at-gunpoint-allahabad-news-c-257-1-sald1006-118602-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी से तमंचा सटाकर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी से तमंचा सटाकर लूट
विज्ञापन
करछना के रामगढ़ निवासी अभय राज सरोज पुत्र मुकंद लाल नैनी थाना क्षेत्र स्थित शुआट्स में कार्यरत हैं। 27 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे वह ड्यूटी से बाइक लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बेंदौं गांव से आगे बढ़े, हर्रई चौराहे से बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। उनमें से एक युवक ने तमंचा निकालकर 1,150 रुपये और फोन छीनकर फरार हो गए।
घर पहुंचे पीड़ित ने दूसरे मोबाइल से डायल 112 नंबर पर सूचना दी। अगले दिन जब अभय शिकायत दर्ज कराने करछना थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें औद्योगिक थाना क्षेत्र का मामला बताते हुए भेज दिया। औद्योगिक थाना पहुंचने पर वहां पुलिसकर्मियों ने इसे करछना क्षेत्र की घटना बताकर लौटा दिया।
जब वह दोबारा करछना थाने पहुंचे तो तैनात दरोगा ने उन्हें ऑनलाइन शिकायत करने की सलाह देकर वापस कर दिया। बार–बार भटकने के बाद पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।