{"_id":"57ed78734f1c1b240e573cec","slug":"amul-milk-distributor-and-six-notices","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमूल दूध के वितरक समेत छह को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमूल दूध के वितरक समेत छह को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 30 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
amul
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। खाद्य लाइसेंस न होने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को अमूल दूध वितरक समेत छह प्रतिष्ठानों नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही दूध एवं अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला में भेज दिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने मम्फोर्डगंज में अमूल दूध के वितरक प्रदीप कुमार के वाहन पर रखे गए दूध के पैकेटों की जांच की। दूध का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। वितरक के पास खाद्य लाइसेंस भी नहीं था, जिस पर उसे नोटिस जारी कर दिया गया। इसके अलावा शकुंतला किराना स्टोर से गोमती ब्रेड और सृष्टि किराना स्टोर से साबूदाना का नमूना लिया। इन दोनों प्रतिष्ठानों को भी खाद्य लाइसेंस न होने पर नोटिस जारी किया गया। टीम ने तुलारामबाग में पप्पू किराना स्टोर से मिल्क टोस्ट का नमूना लिया। साथ ही अलोपीबाग चुंगी पर स्थित संदीप एवं प्रकाश के प्रतिष्ठान से क्रीम का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। इन प्रतिष्ठानों को भी खाद्य लाइसेंस न होने पर नोटिस दिय। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।