{"_id":"5fef47258ebc3e3dd12f8c3c","slug":"amroha-toll-plaza-will-be-closed-tax-collection-will-be-from-umapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा टोल प्लाजा होगा बंद, उमापुर से होगा टैक्स कलेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा टोल प्लाजा होगा बंद, उमापुर से होगा टैक्स कलेक्शन
Fri, 01 Jan 2021 09:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
टोल प्वाइंट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग-76 पर अमरोहा में संचालित टोल प्लाजा बंद होगा। उसकी जगह पर पर उमापुर में टोल प्लाजा शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर एके राय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। टेंडर भी फाइनल कर दिया गया है। जल्दी ही आदेश का इंतजार किया जा रहा है। मुख्यालय से आदेश आने के बाद अमरोहा टोल प्लाजा बंद कर दिया जाएगा।
उमापुर में हाल ही में लोक निर्माण विभाग ने टोल प्लाजा संचालित करने के लिए भवन बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपा है। उसके बाद से ही वहां टोल टैक्स लेने की व्यवस्था को विकसित करने का काम शुरू हो गया है। वहा फास्टैग लेन बनाया जा रहा है, इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन उपकरण लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य जरूरी काम किए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर एके राय ने कहा कि टैक्स लेने के लिए पूरी व्यवस्था पूरी होने के बाद अमरोहा टोल प्लाजा बंद कर दिया जाएगा। उसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मामले में प्राधिकरण के आदेश भी आने वाला है।
विज्ञापन
हर्रो टोल प्लाजा रीवां राष्ट्रीय राजमार्ग पर और मुंगारी टोल प्लाजा मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर है। मुंगारी टोल प्लाजा पर अभी इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन सिस्टम नहीं लग सका है। वहां हैंड हेल्ड मशीन यानी हाथों से संचालित मशीन के जरिए टोल टैक्स वसूला जा रहा है। एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एके राय ने कहा कि मुंगारी टोल प्लाजा पर कलेक्शन के लिए इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन मशीन लगाई जा रही है। जल्दी ही सारी व्यवस्था को अपडेट कर दिया जाएगा।

नब्बे फीसदी टोल कलेक्शन फास्टैग
राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से लगातार दबाव के बाद प्रयागराज के टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों में फॉस्टैग लगाने वालों की संख्या बढ़ी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर मार्ग पर करीब नब्बे फीसदी वाहनों से टोल टैक्स वसूली फॉस्टैग से होने लगी है जबकि हर्रो, मुंगारी में फॉस्टैग से 75 फीसदी वसूली है।