फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amid cheers went Jagannath

जयकारों के बीच चले जगन्नाथ

Thu, 07 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Amid cheers went Jagannath
जगन्नाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पखवारा भर विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ बुधवार को ‘अपने घर’ मंदिर लौटे तो उनके दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनका अभिषेक कर छप्पन भोग लगाया। शहर के विभिन्न इलाकों में गाजे- बाजे के साथ उनकी रथयात्रा निकाली गई। झमाझम बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे जो पूरे रास्ते भर जय जगन्नाथ का जयकारा लगाते रहे। 
विज्ञापन


श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति की ओर से जीरो रोड स्थित आर्य भवन हाटकेश्वर नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई जो एस.सी. बसु रोड,  जानसेनगंज, घंटाघर, चौक, बहाुदरगंज, रामभवन चौराहा से मुट्ठीगंज चौराहा तिलक रोड होते हुए मालवीय नगर स्थित विद्या वाटिका पहुंच कर समाप्त हुई। अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्त की अगुवाई में निकाली गई यात्रा में पताका बैंड बाजा के साथ सबसे आगे गणेश. गरुण एवं पांचों पांडवों के रथ थे। लोकनृत्य कलाकार पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ राजस्थानी नृत्य करते चल रहे थे। सबसे पीछे 21 प्रकार के फूलों से सजे सोलह पहियों एवं अट्ठारह फुट ऊंचे नंदीघोष रथ पर भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभ्रद बहन सुभद्रा संग विराजमान थे। 
विज्ञापन


अतिथियों आईजी आरके चतुर्वेदी, कमिश्नर राजन शुक्ला, सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह, महापौर अभिलाषा गुप्ता आदि ने आरती उतारी और रथ की रास खींच कर यात्रा की शुरुआत की। रथयात्रा में संयोजक बसंतलाल आजाद, राजेश केशरवानी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, दाऊदयाल गुप्ता, जयराम गुप्ता, इंद्राणी मालवीय, सुनीता साहू, लता उपाध्याय, प्रीति रावत, सुमित वैश्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 श्रीजगन्नाथ रथयात्रा समिति की ओर से त्रिवेणी मार्ग कीडगंज स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली गई जो अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। अध्यक्ष राजेश सिंह एवं महामंत्री महेंद्र तिवारी की अगुवाई में निकाली गई रथयात्रा में मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रतनलाल हांगलु आदि शामिल रहे। स्वामी श्री जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव समिति की ओर से कचहरी रोड कटरा स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली गई। उसके पहले दोपहर को छप्पन भोग प्रसाद बांटा गया। प्रचार मंत्री वेद प्रकाश पांडेय के मुताबिक बृहस्पतिवार को भंडारा  होगा। 

बहादुगंज शिवचरण लाल रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर वैश्य मुन्ना भइया की अगुवाई में सुलाकी चौराहे पर व्यापारियों ने रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया। पूजन किया और खीर का भोग लगाया। इस अवसर पर बैजनाथ केसरवानी, श्याम बाबू गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, बिंदु जायसवाल, रोहित छावड़ा संजय गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।


प्रयागराज सेवा समिति की ओर से धकाधक चौराहे पर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष धर्मराज पांडेय की अगुवाई में समिति के पदाधिकारियों ने भगवान जगन्नाथ का जामुन, चने का भोग लगाया। इस मौके पर समिति के सचिव तीर्थराज पांडेय ने संगम को विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed