फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ambulances will be on the highway , eateries CCTV

हाईवे पर होगी एंबुलेंस, ढाबों पर सीसीटीवी कैमरे

Fri, 22 Jul 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ambulances will be on the highway , eateries CCTV
officer meeting for kanwar yatra
सावन में कांवड़िये जिस रास्ते से होकर जाएंगे, वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे और हाईवे पर हर वक्त एंबुलेंस मौजूद रहेगी ताकि कोई दुर्घटना हो तो जरूरतमंद को तत्काल सेवा उपलब्ध कराई जा सके। यह निर्देश डीएम संजय कुमार और एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने सावन की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कांवड़ यात्रा में डीजे प्रतिबंधित रहेगा। अगर कावंड़िये डीजे का इस्तेमाल करते मिले तो डीजे का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा और वाहन भी जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सावन के मद्देनजर डीएम ने प्रशासन एवं पुलिस के सभी अफसरों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है। वहीं, ढाबा संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने ढाबों में सीसीटीवी कैमरे लगवा लें। डीएम और एसएसपी ने सभी एसडीएम एवं सीओ को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि ढाबों में मांस-मंदिरा का सेवन बिल्कुल न हो। आदेश का उल्लंघन होता है तो ढाबा बंद कराकर ढाबा संचालक को जेल भेज दिया जाए। डीएम ने कांवड़ियों से भी अपील की है कि रास्ते में किसी तरह की असुविधा पर मौजूद पुलिस अफसरों एवं प्रशासन के कर्मचारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराएं। 
विज्ञापन


रास्ते में उपद्रव, तोड़फोड़, आगजनी न करें। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले शिव मंदिरों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गंगा तट पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर, जाल, नाव, सर्च लाइट एवं नाव की व्यवस्था करने को कहा गया ताकि किसी भी तरह की घटना पर तत्काल काबू पाया जा सके। यह भी देख लिया जाए कि कोई व्यक्ति रास्ते में कांवड़ियों को परेशान न करे और उन पर छींटाकशी न हो। रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये ऐसे शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कांवड़ियों की सुगम यात्रा के लिए संबंधित विभागों को सड़कों की मरम्मत कराने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed