फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ambulance stuck in jam on new Yamuna bridge for two hours, vehicles kept crawling...

Prayagraj : महाकुंभ में आई महिला की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 19 Feb 2025 04:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 04:59 PM IST
सार

महाकुंभ में आई महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बाथरूम में ले जाकर गले को धारदार हथियार से रेता गया है। घटना को अंजाम देने के बाद साथ में आया युवक भाग निकला। घटना की जानकारी सुबह हुई तो खलबली मच गई।

विज्ञापन
Ambulance stuck in jam on new Yamuna bridge for two hours, vehicles kept crawling...
झूंसी में महिला की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

झूंसी के आजाद नगर केवट बस्ती स्थित लॉज में बुधवार रात 35 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा मिला। युवती 40 वर्षीय युवक के साथ रात में पहुंची थी और दोनों ने भोर में संगम स्नान के लिए जाने की बात कहकर कमरा किराये पर लिया था। युवक गायब है और फिलहाल मुख्य संदिग्ध है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी।

आजाद नगर में संजय बिंद का लॉज है। यहां उनकी मां धारा देवी व किरायेदार रहते हैं। संजय ने बताया कि बुधवार रात 8:30 बजे के करीब उसका जानने वाले पूड़ी-सब्जी विक्रेता सुरेंद्र एक युवक-युवती को लॉज पर लेकर आया। फोन पर उसने बताया कि दोनों खुद को पति-पत्नी बता रहे हैं और उन्हें भोर में संगम स्नान करना है। रात में रुकने के लिए उन्हें कमरा चाहिए।
विज्ञापन

बकौल संजय कुछ घंटों की बात थी ऐसे में उन्होंने 500 रुपये किराये पर एक कमरा दे दिया। लॉज में टॉयलेट व बाथरूम कॉमन है। सुबह 6:30 बजे के करीब मोहन नाम का एक किरायेदार बाथरूम की ओर गया तो उसकी चीख निकल गई। वहां युवती खून से लथपथ मृत पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
शोरगुल पर आसपास के लोग व संजय खुद पहुंच गए। इसके बाद झूंसी पुलिस भी आ गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका के गले पर गहरा जख्म था। आशंका है कि धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई। पुलिस घंटों जांच पड़ताल में जुटी रही लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। कमरे में कोई सामान भी नहीं मिला।


मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शक के घेरे में साथ आया युवक है, जो गायब है। आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। - अभिषेक भारती, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed