फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala's Veerta Samman Ceremony: Ex-soldiers were overjoyed to receive the honour, DM honoured them

अमर उजाला के वीरता सम्मान समारोह: सम्मान पाकर गदगद हुए पूर्व सैनिक, डीएम ने किया सम्मानित

Thu, 14 Aug 2025 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Aug 2025 07:57 PM IST
सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की श्रृंखला में बृहस्पतिवार दोपहर वीरता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 1971 एवं 1999 में पाकिस्तान से हुई जंग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन
Amar Ujala's Veerta Samman Ceremony: Ex-soldiers were overjoyed to receive the honour, DM honoured them
सर्किट हाउस में अमर उजाला की ओर से पू्र्व सैनिक वीरता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की श्रृंखला में बृहस्पतिवार दोपहर वीरता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 1971 एवं 1999 में पाकिस्तान से हुई जंग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का अभिनंदन किया गया। साथ ही देश के प्रति अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की गई। सम्मान पाकर सभी पूर्व सैनिक गदगद हो गए।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बृहस्पतिवार को वीरता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा एवं एडीएम नजूल संजय कुमार पांडेय शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने वहां मौजूद सभी पूर्व सैन्य अफसरों एवं पूर्व सैनिकों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


यहां तमाम पूर्व सैनिक अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे। उन सभी की मौजूदगी में जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्नल कपिल कुमार, न्यायाधीश कैप्टन डीपीएन सिंह सिंह, पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल समेत 34 पूर्व सैनिकों को एक-एक करके सम्मानित किया। सभी को स्मृति चिह्न , शॉल और गिफ्ट पैक भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूरा हॉल तॉलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पूर्व सैनिकों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई। कार्यक्रम का संचालन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज संगीत विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. रंजना त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कठिन परिस्थितियों में रहते हैं सैनिक

अमर उजाला के वीरता सम्मान समारोह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा ने पूर्व सैनिकों का खूब उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कि ट्रेनिंग के दौरान वह कश्मीर के विभिन्न इलाकों में गए। राजौरी और पुंछ जैसी जगहों पर जाकर मैने देखा कि हमारे वीर जवान कठिन परिस्थितियों में रहते हैं। इसके बाद भी वह पूरी मुस्तैदी से डटे रहते हैं। आज यहां आकर बहुत अच्छा लगा। पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से मिलकर जो सुखद अनुभूति हुई उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस अवसर न्यायाधीश कैप्टन डीपीएन सिंह (सेवानिवृत्त) ने तमाम पहलुओं पर अपनी राय रखी। सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर मुकेश मिश्रा ने एक कवि की तरह अपनी बात रखी।

यह रहे कार्यक्रम के सहयोगी

इस कार्यक्रम में सहयोगी के तौर मेन स्पांसर-मधु वाचस्पति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पावर्ड बाई-सरस्वती नेक्सा, फूड पार्टनर- हीरा हलवाई, गिफ्ट पार्टनर-नंदी ग्रुप नाम विश्वास का, एजुकेशन पार्टनर - तमन्ना इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज प्रयागराज, एसोसिएट स्पांसर सिकुयरनेट, सिटी स्टाइल, मोतीलाल फर्नीचर शामिल हैं।

इन सेवानिवृत्त वीर सेनानियों का हुआ सम्मान :

कर्नल कपिल कुमार, कैप्टन डीपीएन सिंह, आनटेरी कैप्टन एके सिन्हा, मास्टर वारंट ऑफिसर सूबेदार सिंह, भवनी सिंह, सूबेदार मेजर मुकेश मिश्रा, डीपी श्रीवास्तव, मो. शाहिद उस्मानी, बीएन सिंह, एचएफओ रामलखन प्रजापति, सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल, गुनई यादव, सूबेदार मेजर रविशंकर शुक्ला, पेटी ऑफिसर सुरेश चंद्र, वारंट अफसर प्रताप बहादुर सिंह, सूबेदार एसके शुक्ला, सूर्यमनी भारती, नायब सूबेदार उमेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, हवलदार हीरालाल, सत्यपाल श्रीवास्तव, एमडी गुप्ता, दुर्गेश कुमार पांडेय, एचपी सिंह, राम कृष्ण तिवारी, लांस नायक अर्जुन कुमार मिश्रा, आनरेरी कैप्टन शिवराज गुप्ता, आनरेरी लेफ्टिनेंट नरोत्तम त्रिपाठी, सारजेंट शाहिद अली सिद्दीकी, कैप्टन राजबहादुर भट्ट, शहीद हवलदार देवनारायण की पत्नी सुशीला देवी, कारगिल शहीद हवलदार कंचन सिंह की पत्नी कुसुमा देवी, वीर शहीद सिगनल मैन राजकरन त्रिपाठी की पत्नी केला देवी, शहीद सिपाही शिवपूजन द्विवेदी की पत्नी राधा देवी सम्मानित की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed