फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Foundation: Thousands of students took part in the Atul Maheshwari Scholarship Examination.

अमर उजाला फाउंडेशन: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में हजारों छात्रों ने लिया हिस्सा

Sun, 10 Nov 2024 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 07:19 PM IST
सार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 15 अगस्त से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इसमें नौवीं से 12वीं तक के यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन को लेकर विद्यार्थियों में गजब का उत्साह था।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: Thousands of students took part in the Atul Maheshwari Scholarship Examination.
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन





अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को दो पाली में कराई गई। इस परीक्षा में नाैवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के प्रति विद्यार्थियों में गजब का उत्साह रहा। इसमें सफल होने वाले मेधावियों को 50 से 75 हजार रुयपे तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 15 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक अमर फाउंडेशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले नाैंवी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने इसमें आवेदन किया था। शहर के लेकर गांव तक के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों ने आवेदन किया था। इसमें प्रयागराज के 4055, प्रतापगढ़ के 1314 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था। रविवार को राजकीय इंटर कालेज, केपी इंटर कालेज और एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में दो पाली में परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल के बच्चों की परीक्षा सुबह 11 से 12:30 बजे तक और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की दोपहर दो से 3:30 बजे तक हुई।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर कड़ी सतर्कता बरती गई। ओएमआर सीट पर बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर लिखे। परीक्षा कराने में जीआईसी के उप प्रधानाचार्य बंशराज, अब्दुल कादिर, परीक्षा प्रभारी संजय कुमार, एंग्लो बंगाली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस, रवींद्र मिश्रा, केपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. योगेंद्र सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

50 से 75 हजार तक मिलेगी छात्रवृत्ति

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने वाले नौवीं और दसवीं के 22 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 11वीं और 12वीं के 22 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसकी परीक्षा देशभर के 83 शहरों में कराई गई।

परीक्षार्थी बोले

  • इस परीक्षा को लेकर तैयारी की थी। प्रश्न पत्र मिलाजुला रहा। कुछ प्रश्न छूट गए हैं। पहली बार ओएमआर सीट पर उत्तर लिखा है। इससे कुछ नया सीखने मिला है। - धनंजय मिश्रा, मेजा
  • परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विज्ञान और गणित के प्रश्न थे। अधिक से अधिक प्रश्न हल करने का प्रयास किया लेकिन ओएमआर सीट भरने में समय लग गया तो कुछ प्रश्न छूट गए। - शिवम उपाध्याय, मेजा रोड
  • इसमें समसामयिक के प्रश्न ज्यादा थे। कुछ प्रश्नों को लेकर असमंजस था। सभी प्रश्न तो कर दिए हैं लेकिन कुछ के उत्तर गलत होने के संभावना है। - रवींद्र मिश्रा, झूंसी
  • सभी प्रश्न हल करने का प्रयास किया। प्रश्न पत्र देखकर लगा कि रोजाना अखबार पढ़ते तो ज्यादा प्रश्न हल कर लेते। अधिकतर सवाल समसामयिक विषय के थे। - जीतेंद्र यादव, बहरिया
  • अमर उजाला की छात्रवृत्ति परीक्षा में पहली बार बैठने का माैका मिला है। प्रश्न पत्र ठीक हुआ है। सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्नों ने उलझा दिया था। उसमें कुछ गलत हो सकते हैं। - सुशील कुमार, बहरिया

प्रतापगढ़ : विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, छात्रवृत्ति परीक्षा में सम्मिलित हुए 795 विद्यार्थी

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार को प्रभात एकेडमी, अष्टभुजा नगर में किया गया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह रहा। दो पालियों में हुई परीक्षा में 795 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा के लिए कुल 1314 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

परीक्षा केंद्र प्रभात एकेडमी के पास सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ अभिभावक के साथ पहुंची। केंद्र के बाहर लगे अनुक्रमांक सूची से विद्यार्थियों और अभिभावकों ने परीक्षा कक्ष संख्या चेक किया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक हुई। पंजीकृत 614 विद्यार्थियों में 372 उपस्थित रहे। कुल 242 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 700 विद्यार्थियों में 423 ने परीक्षा दी। कुल 277 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

केंद्र प्रभारी डॉ. प्रभात शर्मा ने बताया कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में खास उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विद्यार्थियों के साथ अभिभावक केंद्र पर पहुंचे। दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, आशीष सिंह, सुनीता राम, सुनीता सिंह मधु, अंकिता सिंह, पूजा शुक्ला, पूजा सिंह, अंजू शुक्ला, एकता, सृष्टि सिंह, खूशबू, अजय शर्मा, ओम मिश्रा, रितेश तिवारी, हरिकेश सिंह, नीरज, यूएस मिश्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed