फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   amar ujala foundation news

कामयाब हुई कोशिश, तरुण की फीस पूरी

Sun, 05 Jul 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 05 Jul 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation news
उत्साह और उदारतापूर्वक पाठकों के जबर्दस्त सहयोग से पट्टी इलाके के विनैका गांव के चाय विक्रेता बजरंग बहादुर यादव के आईआईटी में चयनित बेटे तरुण यादव की फीस जुटा ली गई।  ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद मेधावी तरुण की फीस जमा करने के लिए इलाहाबाद और प्रतापगढ़ दोनों ही जगहों से मदद के लिए लोग आगे बढ़े और सिर्फ तीन दिनों केभीतर ही लक्ष्य पूरा हो गया। आईआईटी में दाखिले के लिए तरुण को एक लाख पांच हजार रुपये की दरकार थी, लेकिन शनिवार तक लक्ष्य से इतर उसे 25 हजार रुपये नकद अतिरिक्त दिए गए। ‘अमर उजाला’ की मुहिम से प्रेरित होकर पट्टी विधायक राम सिंह ने भी तरुण के घर पहुंचकर उसे 25 हजार रुपये नकद दिए। उन्होंने तरुण की पढ़ाई में हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए मंजिल तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन


वहीं इलाहाबाद में सिविल लाइंस स्थित अग्निपथ कॉलोनी के रहने वाले एमईएस से रिटायर इंजीनियर आरसी मेहता ने ‘अमर उजाला’ दफ्तर पहुंचकर तरुण की फीस के लिए बाकी के पंद्रह हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इसी क्रम में मां श्यामलता अग्रवाल की स्मृति में जौहरी टोला निवासी डेंटल सर्जन डॉ.प्रदीप अग्रवाल ने पांच हजार रुपये, जौहरी टोला की ही विधु अग्रवाल ने पांच हजार एक सौ रुपये और मम्फोर्डगंज स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट निवासी एके महेंद्र ने तरुण के नाम पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया। अमरगढ़, पट्टी, प्रतापगढ़ की मानव हितार्थ सेवा समिति की ओर से सचिव अशोक कुमार जायसवाल ने भी तरुण के लिए पांच हजार रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन


बता दें, ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की पहल के बाद लोगों की मदद का सिलसिला शुरू हुआ था और तीसरे दिन शनिवार को ही यह लक्ष्य पूरा हो गया। तरुण को आठ जुलाई को आईआईटी बीएचयू में दाखिला लेना है। ‘अमर उजाला’ की मुहिम का स्वागत करते हुए जिस तरह एक बार फिर पाठकों ने सहयोग के लिए हाथ बढ़ाए, वह अतुलनीय है, आभार। पाठकों के संग ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से तरुण को उसकी मंजिल तक  पहुंचने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed