फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Carnival saw a confluence of songs, dances and music, and a magical carnival evening.

Prayagraj : अमर उजाला कार्निवाल में गीत-नृत्य, संगीत की बही त्रिवेणी, जादू से सजी कार्निवाल की शाम

Mon, 13 Oct 2025 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Oct 2025 01:23 PM IST
सार

अमर उजाला शुभ-लाभ कार्निवाल के दूसरे दिन रविवार की शाम सिविल लाइंस में गीत-नृत्य संग संगीत की त्रिवेणी बही। भावपूर्ण समूह नृत्य और जादू की प्रस्तुति पर दर्शक तालियां बजाते रहे।

विज्ञापन
Amar Ujala Carnival saw a confluence of songs, dances and music, and a magical carnival evening.
अमर उजाला कार्निवाल में ढेडि़या नृत्य प्रस्तुत करतीं कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमर उजाला शुभ-लाभ कार्निवाल के दूसरे दिन रविवार की शाम सिविल लाइंस में गीत-नृत्य संग संगीत की त्रिवेणी बही। भावपूर्ण समूह नृत्य और जादू की प्रस्तुति पर दर्शक तालियां बजाते रहे। सांसद प्रवीण पटेल ने दीप जलाकर कार्निवाल का शुभारंभ किया। उनके साथ ही अतिथि महापौर गणेश केसरवानी व विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। गेम जोन के साथ झूले-बग्घी और ऊंट व घोड़े की सवारी के लिए बच्चों और महिलाओं की भारी भीड़ रही। मंचीय प्रस्तुतियों का शुभारंभ आशीष बनर्जी के ‘जय गणपति जय गणनायक’ भजन से हुई। उन्होंने बाद में ‘हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम’ गीत की शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


मुंबई से आए स्थानीय निवासी भोजपुरी गायक विकास मिश्रा ने ‘वक्रतुंड महाकाय’ और ‘ऐ राजा जी हमहू आयिल बानी रउआं दुआर’ गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कथक केंद्र की बाल कलाकार सिंघियाना पांडेय दादी के साथ आईं और मंचीय प्रस्तुति से लोगों की सराहना बटोरी। इसी केंद्र की आकृति सिंह ने ठुमरी की प्रस्तुति से रंग जमा दिया।

विज्ञापन

Amar Ujala Carnival saw a confluence of songs, dances and music, and a magical carnival evening.
अमर उजाला कार्निवाल में ढेडि़या नृत्य प्रस्तुत करतीं कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।

गायिका रोमा ने ‘दिल तो दिल है’ गीत गाकर माहौल में मधुरता घोल दी। घुंघरू संस्थान के संतोष कुमार पांडेय ने ‘घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही’ गीत की प्रस्तुति दी जिस पर दर्शक झूम उठे। आनंद किशोर ग्रुप ने घूमर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रणवी श्रीवास्तव ने ‘मोरे राम अवध घर आए’ गीत पर नृत्य किया। अहाना घोष ने ‘मेरे ढोलना’ पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। घुंघरू संस्थान के समूह ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं इंडियाज गॉट टैलेंट की पहली रनरअप इशिता मुखर्जी ने ‘आइगिरी नंदिनी’ पर नृत्य पेश किया।

बच्चियों ने ‘बावन गज का दामन’ पर नृत्य किया, वहीं अन्वी ने ‘गजबन पानी ने चली’ पर मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन किया। अंशिका और भावना का घाघरा गीत पर समूह नृत्य सराहनीय रहा। आह्वान यदुवंशी ने ‘मेरे सपनों की रानी’ गीत गाया। वहीं सुचि के नृत्य ने सबका दिल जीत लिया। सोनाली चक्रवर्ती एंड टीम ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्निवाल की शाम को यादगार बना दिया। डॉ. रश्मि शुक्ला ने भजन ‘ओ मेरे बांके बिहारी लाल’ गाकर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।

विज्ञापन

Amar Ujala Carnival saw a confluence of songs, dances and music, and a magical carnival evening.
अमर उजाला कार्निवाल में जादू दिखाते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।

जादूगर करण रैना ने जमाया रंग, रुमाल से निकाले कबूतर

अमर उजाला कार्निवाल का सबसे रोमांचक हिस्सा रहा जादूगर करण रैना का प्रदर्शन। जादू के प्रदर्शन में उन्होंने रुमाल से कबूतर निकालने, गुब्बारे से आग लगाकर कबूतर बनाने और फटे अखबार को जोड़ने जैसे करतब दिखाकर दर्शकों को हैरत में डालकर खूब तालियां बटोरीं।

महिलाओं के हाथों में आज मुफ्त में लगेगी मेहंदी

कार्निवाल के तीसरे दिन सोमवार को महिलाओं और युवतियों को मुफ्त में हथेली रचाने का मौका भी मिलेगा। कार्यक्रम में मुफ्त मेहंदी लगाई जाएगी।

कर्निवाल में प्रतिभा दिखाने के लिए कराएं मुफ्त पंजीकरण

इच्छुक कलाकार, नृत्य-संगीत समूह और संस्थाएं अमर उजाला कार्निवाल में प्रस्तुति देने के लिए मुफ्त में पंजीकरण करा सकती हैं। पंजीकरण के लिए उन्हें अपना नाम, उम्र, समूह या संगीत संस्थान के साथ अपनी विधा का नाम और फोन नंबर पर्ची पर लिखकर अमर उजाला के व्हाट्सएप नंबर 9675897474, 9675898656 या 9415347474 पर भेजना होगा। पंजीकृत कलाकारों को मंच पर प्रस्तुति का मौका मिलेगा।

सहयोगी : मुख्य प्रायोजक राजवंश ज्वेलर्स, पॉवर्ड बाय लाम हर्बल, एएसएम लैंड डेवलपर, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल रविशा कॉटिनेंटल, फूड पार्टनर हीरा हलवाई, आतिशबाजी पार्टनर महावीर ट्रेडिंग कंपनी, सिंधी पटाखे वाले, सोनी सेठ और नॉलेज पार्टनर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल।

विज्ञापन

Amar Ujala Carnival saw a confluence of songs, dances and music, and a magical carnival evening.
अमर उजाला कार्निवाल का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते सांसद प्रवीण पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

प्रतिभाओं को मंच देना सराहनीय, बढ़ रहा संगमनगरी का मान : सांसद प्रवीण

सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि अमर उजाला का संपादकीय कौशल नए कलेवर में है। यह सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव वाली खबरों के साथ कार्यक्रम से संगमनगरी का मान बढ़ाने वाला है। कार्निवाल जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन से जिले भर की प्रतिभाओं और कलाकारों को एक बेहतर मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं के माध्यम से प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों में अपार प्रतिभा है। ऐसे आयोजन प्रयागराज की पहचान को आगे बढ़ाते हैं। सांसद ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और आयोजकों को बधाई देते हुए अमर उजाला परिवार के प्रति आभार जताया।

Amar Ujala Carnival saw a confluence of songs, dances and music, and a magical carnival evening.
अमर उजाला कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महापौर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला।

दीप पर्व से पहले यह कार्यक्रम सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगा: महापौर गणेश

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि दीपावली आनंद, ज्योति और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। यह त्योहार हमारे भीतर के अंधकार और नकारात्मक विचारों को दूर करता है। कहा कि अमर उजाला परिवार ने इस कार्निवाल के माध्यम से शहरवासियों को लोक संस्कृति, संगीत और साहित्य से जोड़ने का जो प्रयास किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। महापौर ने अमर उजाला परिवार और सभी प्रतिभागियों का हृदय से अभिनंदन करते हुए दीप पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Amar Ujala Carnival saw a confluence of songs, dances and music, and a magical carnival evening.
अमर उजाला कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें मंच देना जरूरी : विधायक हर्ष
 

विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से बच्चों और युवाओं को मंच मिलना उनके आत्मविश्वास और भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अमर उजाला परिवार और टीम को इस प्रयास के लिए बधाई दी। विधायक ने कहा कि कार्निवाल जैसे रचनात्मक और परिवार से जुड़े कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। ऐसे मंच पर अभ्यास बच्चों के लिए किसी भी क्षेत्र में सहायक होगा। उन्होंने प्रयागराजवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed