फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Campaign: Campaign will also run for second dose in schools

अमर  उजाला कैंपेन : स्कूलों में दूसरी डोज के लिए भी चलेगा अभियान

Mon, 28 Mar 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 10:54 PM IST
सार

किशोरों को दूसरी डोज देने के लिए विभाग की ओर से शुरू किये जा रहे अभियान में अब स्कूलों को पहल करनी होगी, जिससे यह लक्ष्य भी समय से पूरा हो सके। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों में परीक्षाओं के कारण दूसरी डोज के वैक्सीनेशन में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
Amar Ujala Campaign: Campaign will also run for second dose in schools
स्वास्थ्य अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी से बचाव के लिए शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण के प्रयास जारी हैं। जिले में 15 से 17 साल के किशोरों को महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए अभियान भी चलाया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग अब तक 97 फीसदी किशोरों को पहली डोज दे चुका है। लेकिन पहली डोज के 28 दिनों के अंतर पर लगने वाली दूसरी डोज का लक्ष्य पाना चुनौती बना हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीकाकरण के लिए स्कूलों में विशेष अभियान चलाने की तैयारी में जुट र्गइं हैं। 

विज्ञापन




किशोरों को दूसरी डोज देने के लिए विभाग की ओर से शुरू किये जा रहे अभियान में अब स्कूलों को पहल करनी होगी, जिससे यह लक्ष्य भी समय से पूरा हो सके। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों में परीक्षाओं के कारण दूसरी डोज के वैक्सीनेशन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन




यूपी बोर्ड के स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, जबकि सीबीएसई और सीआईएससीई स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं अभी प्रस्तावित हैं। ऐेसे में विभाग की तरफ से स्कूलों में शिविर लगाने में दिक्कत आ रही है। इसलिए जरूरी है कि किशोरों के टीकाकरण के लिए स्कूल खुद आगे आएं। शहरी क्षेत्र में स्कूल अर्बन पीएचसी के प्रभारी से संपर्क करके अपने यहां टीकाकरण के शिविर लगवा सकते है। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लाक स्तर पर अधीक्षक से स्कूल संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



40 फीसदी के भीतर ठहरा है दूसरी डोज का लक्ष्य
किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत 3 जनवरी 2022 से हुई थी। उस समय पहली डोज लेने के लिए किशोरों में गजब का उत्साह दिखाई दिया था। लेकिन उसके बाद ज्यादातर स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं हो र्गइं, जिससे दूसरी डोज का समय पूरा होने के बाद भी किशोर टीकाकरण केंद्रों पर नहीं पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने 4,17,617 किशोरों को दूसरी डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें अभी तक सिर्फ 39.57 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण हो सका है। ऐसे में विभाग की ओर से स्कूलों से इसके लिए मदद मांगी जा रही है। 



परीक्षाओं के कारण किशोरों को दूसरी डोज देने की रफ्तार बेहद धीमी है। ऐसे में स्कूलों को पहल करके अपने यहां विशेष कैंप लगवाना चाहिए। इसके लिए स्कूल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं।  - डॉ. तीरथ लाल, टीकाकरण प्रभारी, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed