फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allegations of uproar and threats in the school, the principal appealed to the police

Prayagraj News: स्कूल में हंगामे और धमकी का आरोप, प्रधानाचार्य ने पुलिस से लगाई गुहार

Thu, 16 Apr 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 16 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Allegations of uproar and threats in the school, the principal appealed to the police
क्षेत्र के प्रयाग पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज लालगोपालगंज के प्रधानाचार्य द्वारा थाना अध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर विद्यालय में पढ़ाई के माहौल को प्रभावित करने का गंभीर मामला सामने आया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि लालगोपालगंज के बांधपुर निवासी एक तथाकथित नेता नामक व्यक्ति, जो स्वयं को एक राजनीतिक दल से जुड़ा बताता है, बीते कुछ दिनों से विद्यालय में आकर अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति विद्यालय परिसर में गाली-गलौज करता है तथा शिक्षकों और प्रबंधन को धमकाते हुए पढ़ाई के माहौल को बाधित कर रहा है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपी अपने साथ अन्य लोगों को भी लेकर स्कूल आता है और विभिन्न प्रकार के दबाव बनाता है। उसने कथित तौर पर एडमिशन और फीस के लिए भी अनुचित मांगें रखीं तथा न मानने पर फर्जी शिकायत और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने यह भी उल्लेख किया है कि पूर्व में भी आरोपी द्वारा अपने परिजनों के एडमिशन में दबाव बनाकर फीस में छूट कराई गई थी और अब फिर से इसी प्रकार का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही विद्यालय के बाहर वाहनों को रोककर चालकों से अभद्रता करने के आरोप भी लगाए गए हैं। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांचकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि स्कूल में पढ़ाई का माहौल सुरक्षित और सामान्य बना रहे सके। इस संबंध में स्थानीय पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed