फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : Allegation of corruption on SDO-JE, complaint filed for investigation of property, complaint lodged with Lok

Prayagraj: एसडीओ-जेई पर भ्रष्टाचार का आरोप,संपत्ति की जांच का परिवाद दाखिल, लोकायुक्त के यहां दर्ज कराई शिकायत

Wed, 19 Jun 2024 10:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 10:53 AM IST
सार

शिकायतकर्ता का आरोप है कि लोक सेवकगण ने विद्युत आपूर्ति बाधित कर, अधिक बिल भेज कर, बाद में लोगों से रुपए लेकर बिल को संशोधित कर भ्रष्टाचार किया गया है। साथ ही ट्रांसफार्मरों की सही ढंग से देखभाल न करना एवं पुराने तारों को गलाकर कबाड़ में बेचना आदि अनियमित कार्य आरोपियों द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन
: Allegation of corruption on SDO-JE, complaint filed for investigation of property, complaint lodged with Lok
लोकायुक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपीपीसीएल के टैगोर टाउन डिवीजन के एसडीओ ईशान दत्त मिश्र और जेई दीपक भारतीया के खिलाफ लोकायुक्त के यहां परिवाद दाखिल किया है। भ्रष्टाचार से अर्जित की गई संपत्ति का आरोप लगाते हुए जांच करने की मांग उठाई है। यह शिकायत तेलियरगंज निवासी रिंकू यादव ने की है।

विज्ञापन

आरोप लगाया है कि लोक सेवकगण ने विद्युत आपूर्ति बाधित कर, अधिक बिल भेज कर, बाद में लोगों से रुपए लेकर बिल को संशोधित कर भ्रष्टाचार किया गया है। साथ ही ट्रांसफार्मरों की सही ढंग से देखभाल न करना एवं पुराने तारों को गलाकर कबाड़ में बेचना आदि अनियमित कार्य आरोपियों द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन

आगे कहा कि थाने के पास जो ट्रांसफार्मर है उसके बगल में एमसीबी व बूचड़खाना कर्नलगंज की एमसीबी जल चुकी है। आज तक न मरम्मत किया गया न नया लगाया गया। इसकी शिकायत पार्षद द्वारा दिनांक 12.06.2024 को लिखित रूप से प्रस्तुत की जा चुकी है। आरोपी लोक सेवकगण अपने निजी व्यक्ति पीयुष गुप्ता की ओर से कर्नलगंज क्षेत्र में चोरी-छिपे घुसकर अनियमित कार्य कर कटियामारी की फोटो खींच कर उपभोक्तओं को दिखा कर मोटी रकम वसूला जाता है। उपभोक्ता द्वारा रुपये न देने पर एफआईआर कराने की धमकी दी जाती है। इस कार्य से आरोपी लोक सेवकगण ने अकूत सम्पत्ति अर्जित की है, एवं शासकीय धन की क्षति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बताया कि जैन हॉस्टल, कर्नलगंज से पनीर चौराहे, कर्नलगंज तक 3 मोटे डॉगवायर लगभग 1200 मी० (वजन टन सैकड़ों टन में है) मार्टिनबर्न कम्पनी द्वारा पूर्व में लगाया गया था, जिससे डीसी लाइट दी जाती थी, जो विश्वविद्यालय पॉवर हाउस के टैगोर टाउन डिवीजन में आता है। आरोपी लोक सेवकगण ने उक्त तार उत्तरवाया, किन्तु उक्त तार न तो जमा किया गया और न ही उसका पुर्नप्रयोग किया गया। इसकी शिकायत 25 जून 2023 को निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी से की गई। आईजी आरएस पर भी शिकायत की गयी। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।

लोकायुक्त से प्रकरण में उल्लिखित तथ्यों की जांच कराने तथा आरोपी लोक सेवकगण द्वारा किये गये भ्रष्टाचार से अर्जित आय से अधिक सम्पत्ति की भी जांच कराने मांग की गई। साथ ही आरोपी लोक सेवकगण के निजी व्यक्ति पीयुष गुप्ता की कॉल डिटेल निकलवा कर उसकी भी जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed