{"_id":"61fbbb0b567d3720cb7393bd","slug":"allahabad1643887371","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : होटल में महिला जज का मोबाइल उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : होटल में महिला जज का मोबाइल उड़ा ले गए चोर
Thu, 03 Feb 2022 04:52 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 04:52 PM IST
सार
घटना 29 जनवरी की है। म्योहाल स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स के पास स्थित सरकारी आवास में रहने वाली महिला जज अपने परिवार के साथ प्लेसिड होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थीं।
विज्ञापन
mobile theft
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जॉर्जटाउन थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में महिला जज का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। घटना तब हुई जब वह एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। जॉर्जटाउन पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटना 29 जनवरी की है। म्योहाल स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स के पास स्थित सरकारी आवास में रहने वाली महिला जज अपने परिवार के साथ प्लेसिड होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। उनकी ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि इसी दौरान उनके पति का मोबाइल फोन किसी ने चोरी कर लिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद एक व्यक्ति मोबाइल लेकर आया और बताया कि आतिशबाजी छुड़ाने वाला एक व्यक्ति मोबाइल लेकर जा रहा था जिस पर उसने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान जब महिला जज ने अपना मोबाइल निकालना चाहा तो वह गायब था। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आतिशबाजी करने वाले उबैद और उसके साथी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन