फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students asked the opposition: If the government is formed, how will the question of employment be solved?

छात्रों ने विपक्ष से पूछा : सरकार बनी तो कैसे हल करेंगे रोजगार का सवाल

Mon, 31 Jan 2022 06:59 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 31 Jan 2022 06:59 PM IST
सार

रेलवे भर्ती को लेकर हुए आंदोलन की अगुवाई करने वाले युवा मंच के संयोजक राजेश सचान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इससे नाराज प्रतियोगी छात्रों ने मंगलवार से सोशल मीडिया पर अभियान और तेज करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Students asked the opposition: If the government is formed, how will the question of employment be solved?
सोशल मीडिया - फोटो : demo

विस्तार

रोजगार के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ चुके प्रतियोगी छात्रों ने विपक्ष को भी घेरा है। प्रतियोगी छात्रों ने विपक्ष से सवाल किया है कि उनकी सरकार बनी तो रोजगार के सवाल को कैसे हल करेंगे? प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पांच लाख से अधिक पदों पर भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवा मंच के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ रखा है।

विज्ञापन



रेलवे भर्ती को लेकर हुए आंदोलन की अगुवाई करने वाले युवा मंच के संयोजक राजेश सचान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इससे नाराज प्रतियोगी छात्रों ने मंगलवार से सोशल मीडिया पर अभियान और तेज करने का निर्णय लिया है। साथ ही यह तय किया है कि रोजगार के मुद्दे पर सरकार के साथ विपक्ष से भी सवाल करेंगे।
विज्ञापन



युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह का आरोप है कि पांच साल तक फर्जी आंकड़ों का प्रोपेगेंडा और हवाहवाई घोषणाएं कर महज सुर्खियां बटोरने का काम प्रदेश सरकार ने किया। प्रदेश में में 1.37 लाख बर्खास्त किए गए शिक्षक समेत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सापेक्ष भी नई भर्ती नहीं किए जाने से कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों में 2.61 करोड़, मनरेगा में 1.50 करोड़, स्किल मैपिंग में 40 लाख रोजगार सृजन के दावे जमीनी हकीकत से अलग है। सच्चाई यह है कि प्रदेश में रोजगार संकट चरम पर है। यही वजह है कि बीएड, बीटीसी, डीएलएड, एमटेक, बीटेक, एमसीए, पीएचडी डिग्री हासिल करने वाले ज्यादातर युवा 5-6 हजार रुपये मानदेय की नौकरियों के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।


अनिल सिंह का कहना है कि रोजगार के सवाल को चुनावी मुद्दा बनाने में पूरी ताकत झोंक दी जाएगी। चार महीने से अनवरत जारी रोजगार आंदोलन चलाने के बाद भी रोजगार के सवाल पर अमल नहीं किया गया। अब युवाओं ने विपक्ष, खासतौर पर अखिलेश यादव से भी पूछा कि उनकी सरकार बनने पर रोजगार के सवाल को कैसे हल करेंगे?


उनकी रोजगार नीति क्या है? प्रदेश में पांच लाख रिक्त पदों को कितने दिनों में विज्ञापित कर भरने की कवायद शुरू होगी? कितने नए पदों का सृजन कर सरकारी नौकरी देने की योजना है? युवाओं के मन में इन सवालों को लेकर ऊहापोह की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed