{"_id":"61dabeeb52219750e165f1f3","slug":"allahabad1641725675","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022 : लाल टोपी पहने प्रत्येक बूथ पांच यूथ, सपा ने चुनाव के लिए तैयार की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022 : लाल टोपी पहने प्रत्येक बूथ पांच यूथ, सपा ने चुनाव के लिए तैयार की रणनीति
Sun, 09 Jan 2022 04:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 04:24 PM IST
सार
महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता मेंं हुई बैठक में चुनाव संचालन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सपा नेता इसरार अंजुम ने कहा कि कार्यकर्ता खुद को अखिलेश यादव मान कर घर-घर जाएं।
विज्ञापन
Prayagraj News : समाजवादी पार्टी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रचार के तरीकों में हुए बदलाव को देखते हुए सपा ने सभी विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ पर लाल टोपी पहने पांच-पांच यूथ की तैनाती की तैयारी की है। सपा के यही यूथ चुनाव में पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे। रविवार को यह निर्णय सपा के चौक स्थित महानगर कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता मेंं हुई बैठक में चुनाव संचालन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सपा नेता इसरार अंजुम ने कहा कि कार्यकर्ता खुद को अखिलेश यादव मान कर घर-घर जाएं। इस दौरान वर्तमान सरकार की खामियों को गिनाने के साथ ही सपा प्रमुख द्वारा 300 यूनिट बिजली फ्री और किसानों को सिंचाई मुफ्त देने की योजना के बारे में बताएं।
विज्ञापन
बैठक में महासचिव रविंद्र यादव ने भी सभी से मैदान मेंं डट जाने को कहा। बैठक में सपा के वरिष्ठ नेता वजीर खान को अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव, रॉबिन को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव, काशिफ काजमी और मोइन अख्तर को अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव, मंजू शमा, मीरा निषाद को पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव और मो शफीक अन्सारी को सैनिक प्रकोष्ठ का सचिव बनाए जाने पर नगर कार्यालय में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में ओपी यादव, मो. गौस, इंदू यादव, सरिता यादव ,रीता मौर्या ,सविता कैथवास ,नमिता दास ,सुषमा यादव ,प्रतिमा रावत, शिवा त्रिपाठी ,तारिक सईद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन