फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: WhatsApp group created in the name of Vice Chancellor, send messages to teachers

इलाहाबाद विवि : कुलपति के नाम से बनाया व्हाट्सएप ग्रुप, शिक्षकों को भेजे मैसेज

Wed, 05 Jan 2022 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 07:36 PM IST
सार

विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव की फोटो और नाम का प्रयोग करते हुए किसी ने तीन जनवरी को एक नए नंबर से व्हाट्सएप बिजनेस एकाउंट बनाया। इसके बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों का एक ग्रुप बनाकर एक के बाद एक कई मैसेज किए।

विज्ञापन
Allahabad University: WhatsApp group created in the name of Vice Chancellor, send messages to teachers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति की फोटो और नाम का प्रयोग करते हुए किसी शातिर ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और शिक्षकों को शामिल करते हुए उन्हें एक के बाद एक कई आपत्तिजनक और अनावश्यक मैसेज भेजे। जब शिक्षकों ने कुलपति को फोन कर बताया तो उन्हें जानकारी हुई। कुलानुशासक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की फोटो और नाम का प्रयोग करते हुए किसी ने तीन जनवरी को एक नए नंबर से व्हाट्सएप बिजनेस एकाउंट बनाया। इसके बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों का एक ग्रुप बनाकर एक के बाद एक कई मैसेज किए। ग्रुप में आपत्तिजनक और अनावश्यक मैसेज देखकर शिक्षकों ने कुलपति को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस ग्रुप और नंबर के बारे में अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन


किसी ने षड्यंत्र के तहत उनकी फोटो और नाम का प्रयोग करते हुए ग्रुप बनाया था। कुलानुशासक हर्ष कुमार ने चार जनवरी को कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि क्राइम ब्रांच की साइबर सेल यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किसने यह हरकत की है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed