{"_id":"5c6da5babdec2259c006a88e","slug":"allahabad-university-vice-chancellor-gave-50-000-rupees-to-parents-of-rajinikanth","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने रजनीकांत के माता-पिता को दिए 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने रजनीकांत के माता-पिता को दिए 50 हजार
Thu, 21 Feb 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
hangloo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने गत दिनों आत्महत्या करने वाले बीए प्रथम वर्ष के छात्र रजनीकांत के माता-पिता से मुलाकात की। कुलपति ने इस मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच के आदेश दिए थे।
बुधवार को रजनीकांत की माता चंदा देवी, पिता कैलाश यादव एवं भाई शशिकांत यादव कुलपति से उनके कार्यालय में मिले। कुलपति ने अपनी विशेष निधि में से 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। इविवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. चितरंजन सिंह ने बताया कि रजनीकांत के पिता ने कुलपति से इविवि में रेंट कंट्रोल ऐक्ट लागू करने की मांग की, जिससे छात्रावास से बाहर रहने वाले छात्रों को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
कुलपति ने आश्वासन दिया कि वह डीएम को रेंट कंट्रोल ऐक्ट लागू करने के लिए पत्र लिखेंगे। इस मौके पर इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल, वित्त अधिकारी डॉ. सुनील कांत मिश्र मौजूद थे। इविवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर रजनीकांत के परिवार को सहायता दिए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन