फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Tension due to discussion of permanently closing the gate of Student Union Building

इलाहाबाद विवि : छात्रसंघ भवन के गेट को स्थायी तौर पर बंद करने की चर्चा से तनाव

Thu, 16 Nov 2023 04:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 04:27 PM IST
सार

छात्रसंघ भवन के पास स्थित मुख्य गेट कई दिनों से नहीं खुल रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन उसमें ताला लगा रखा है। इसी बीच बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गेट की मरम्मत का काम लगाया गया।

विज्ञापन
Allahabad University Tension due to discussion of permanently closing the gate of Student Union Building
छात्रसंघ के मुख्य गेट पर ताला लगाने के लिए स्टील की चादर लगाई गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रसंघ भवन के पास स्थित मुख्य गेट की मरम्मत, कुंडी और लोहे की चादर लगाने के लिए बुधवार की रात में काम लगाया गया। इससे छात्रों के बीच गेट को स्थायी रूप से बंद करने की चर्चा फैल गई। हालांकि, इविवि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गेट को स्थायी रूप से नहीं बंद किया जाएगा।

विज्ञापन


छात्रसंघ भवन के पास स्थित मुख्य गेट कई दिनों से नहीं खुल रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन उसमें ताला लगा रखा है। इसी बीच बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गेट की मरम्मत का काम लगाया गया। इससे छात्राें में अफवाह फैल गई कि गेट को स्थायी तौर पर बंद किया जा रहा है। इसे लेकर वीडियो भी वायरल हुआ। हालांकि, चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश सिंह का कहना है कि गेट स्थायी रूप से बंद नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर उसे खोला जा सकेगा। उनका कहना है कि गेट एक तरफ से झुक गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा गेट के बीच से कुत्ते परिसर में घुस जाते हैं। इसकी वजह से गेट में चादर लगाया गया है। इसके अलावा गेट में नीचे की तरफ कुंडी भी लगाई गई है। ताकि, गेट बंद होने पर झुकने न पाए। उनका कहना है कि अब तक गेट में ताला लगाने के लिए लोहे की जंजीर का उपयोग किया जाता रहा लेकिन अब उसमें कुंडी लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed