फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Students took to the streets in protest against beating of student, adamant on action ag

Allahabad University : छात्र की पिटाई के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े

Thu, 02 Nov 2023 02:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Nov 2023 02:09 PM IST
सार

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए यूनियन भवन पर पहुंचे, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें गेट के बाहर ही रोक दिया और अंदर नहीं घुसने दिया।

विज्ञापन
Allahabad University: Students took to the streets in protest against beating of student, adamant on action ag
छात्र की पिटाई के विरोध में इविवि यूनियन हॉल के सामने सड़क पर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र की पिटाई का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। लाठीचार्ज करने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों ने बृहस्पतिवार को आंदोलन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि आरोपी चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए साथ ही मुकदमा दर्ज कर निलंबित किया जाए। इस तरह के शिक्षकों के विश्वविद्यालय में रहने से विश्वविद्यालय की गरिमा गिर रही है। प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में बीएचयू की छात्रनेता और स्कॉलर आकांक्षा आजाद भी पहुंची हैं। साथ ही कई अन्य छात्र संगठनों का भी समर्थन प्राप्त है।  

विज्ञापन

 


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए यूनियन भवन पर पहुंचे, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें गेट के बाहर ही रोक दिया और अंदर नहीं घुसने दिया। इसके बाद छात्रों ने यूनियन भवन के बाहर सड़क पर ही धरना प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। कुलपति और चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। छात्रों का कहना है कि जब तक प्रॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तक आंदोलन जारी रहेगा। 23 नवंबर को इस संबंध में महापंचायत भी बुलाई गई है। इसमें प्रदेश के कई बड़े छात्रनेताओं के साथ ही कई छात्र संगठनों के पहुंचनी संभावना है। विवि पर छात्रों के आंदोलन को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा, प्रसेनजीत, सत्यम कुशवाहा, विनोद तिवारी, 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed