{"_id":"5cdd33d4bdec2207254c8bc2","slug":"allahabad-university-student-murdered-accused-arrested-by-stf-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र की हत्या के आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र की हत्या के आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Thu, 16 May 2019 03:26 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 16 May 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
हत्या का आरोपी अभिषेक यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 15 अप्रैल को पीसीबी छात्रावास में पूर्व छात्र राहुल शुक्ला की हत्या हुई थी। इस मामले में हत्या के आरोपी अभिषेक यादव को तमंचे और कारतूस के साथ एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में पूर्व छात्र रोहित शुक्ला की हत्या की घटना पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेत हुए इस पर आपराधिक जनहित याचिका दायर कर ली थी। कोर्ट ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव, कमिश्नर, डीएम, एसएसपी को नोटिस जारी कर तलब किया था। इन सभी से घटना के बाबत उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
साथ ही एसएसपी प्रयागराज अतुल शर्मा को भी खरी-खरी सुनाई थी और कानून-व्यवस्था पर आड़े हाथों लिया था। मुख्य न्यायमूर्ति और न्यायमूर्ति एसएस शमशेरी की पीठ ने अखबारों में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए कहा था कि इससे पता चलता है कि विश्वविद्यालय परिसर में अराजकता का माहौल है। इसके छात्रावास अपराधियों की पनाहगाह बन गए हैं और पूरा परिसर उनकी आपराधिक गतिविधियों का मैदान बन चुका है। कभी देश का सबसे प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान रहे इस विश्वविद्यालय का प्रशासन सबकुछ मूकदर्शक बनकर देख रहा है।
विज्ञापन
कोर्ट ने इस जनहित याचिका को ‘इन री- क्रिमिनल एक्टीविटीज इन द सिटी ऑफ प्रयागराज एंड द इंसीडेंट ऑफ मर्डर ऑफ एन एक्स स्टूडेंट ऑफ इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एट पीसीबी हॉस्टल, इलाहाबाद वर्सेस स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश एंड अदर्स’ शीर्षक से सूचीबद्ध करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव से पूछा था कि विश्वविद्यालय और छात्रावासों में सुरक्षा के क्या प्रबंध हैं। याचिका में मुख्य सचिव, डीजीपी और मंडलायुक्त प्रयागराज, डीएम, एसएसपी और विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी किया गया था। कोर्ट ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भी सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। कोर्ट ने एसएसपी से पूरे शहर में अपराधियों के खिलाफ उठाए गए कदम की स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी।