{"_id":"5c74430abdec2259e364f782","slug":"allahabad-university-student-got-dead-in-suspicious-circumstances-in-hostel-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावास में संदिग्ध हालत में मृत मिला छात्र का शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावास में संदिग्ध हालत में मृत मिला छात्र का शव, आत्महत्या की आशंका
Tue, 26 Feb 2019 01:03 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
sucide
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तारांचद छात्रावास में सोमवार रात संदिग्ध हाल में छात्र मृत पड़ा मिला। उसका शव जमीन पर औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अफसरों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मूल रूप से देहरादून का रहने वाला विवेक चौहान इविवि में एमए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता केदार सिंह चौहान एलआईसी में कार्यरत हैं। 15 दिन पहले ही उसे हॉस्टल में कमरा आवंटित हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, साथी छात्रों का कहना है कि सोमवार शाम उसके घर से फोन आया। परिजनों ने बताया कि दो दिन से विवेक से बात नहीं हो पा रही है। इस पर वह उसके कमरे की तरफ गए तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। बहुत आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पुलिस व विवि के अफसर भी पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर पुलिस भीतर पहुंची तो विवेक जमीन पर औंधे मुंह मृत पड़ा मिला। उसकी मौत की खबर फैलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ बैरहना अमित आनंद ने बताया कि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। इस बात की भी आशंका है कि मौत बीमारी से हुई हो। फिलहाल अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन