{"_id":"610c43458ebc3eb83f7e7924","slug":"allahabad-university-siege-of-vice-chancellor-s-office-in-case-of-phd-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय : पीएचडी प्रवेश के मामले में कुलपति दफ्तर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय : पीएचडी प्रवेश के मामले में कुलपति दफ्तर का घेराव
Fri, 06 Aug 2021 01:30 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:30 AM IST
सार
- कुलपति ने डीन कला संकाय को दिए जांच करने के निर्देश
- शिक्षाशास्त्र और दर्शनशास्त्र विभाग में लगे थे धांधली के आरोप
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के शिक्षाशास्त्र और दर्शनशास्त्र विभाग में पीएचडी प्रवेश में धांधली का आरोप लगाते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। मामले में कुलपति ने डीन कला संकाय प्रो. हेरंब चतुर्वेदी को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शिक्षाशास्त्र विभाग में ओबीसी वर्ग में जाति विशेष के अभ्यर्थियों को प्रवेश में वरीयता दी गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विभागाध्यक्ष ने अपने अधिकारों को गलत उपयोग किया। वहीं, दर्शनशास्त्र विभाग में क्रेट-2020 के तहत लिखित परीक्षा के टॉपर रहे छात्रों को चयन से बाहर किए जाने पर भी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और आरोप लगाया कि विभागाध्यक्ष के पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण टॉपर को जानबूझकर चयन से वंचित कर दिया गया।
कुलपति कार्यालय के घेराव और प्रदर्शन के दौरान के छात्रों ने मांग की कि चयन प्रक्रिया को निरस्त करते हुए नए सिरे से चयन किया जाए। साथ ही दोनों ही मामलों की जांच कराई जाए। छात्रों की मांग पर कुलपति ने डीन कला संकाय को यह मामला सौंप दिया है। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि कुलपति ने डीन कला संकाय को मामला देखने के लिए कहा है। उधर, कुलपति कार्यालय के घेराव एवं प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी इविवि के विभाग संयोजक अतेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह चैहान, अभय पांडेय, सचेंद्र प्रताप सिंह, शरद शंकर, कार्तिकेय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।