फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Satvik topper in BA entrance examination

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : बीए प्रवेश परीक्षा में सात्विक रहे टॉपर, विश्वविद्यालय ने घोषित किया परिणाम

Sat, 13 Nov 2021 09:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Nov 2021 09:17 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक में बीए, बीएफए एवं बीपीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। बीएफए में प्रभा सिंह और बीपीए में समृद्धि रहीं अव्वल।

विज्ञापन
Allahabad University: Satvik topper in BA entrance examination
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बीए में टॉपर सात्विक, बीपीए की टॉपर समृद्धि और बीएफए की टॉपर प्रभा। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक में बीए, बीएफए एवं बीपीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। बीए में सात्विक त्रिपाठी ने टॉप किया है तो बीएफए प्रवेश परीक्षा में प्रभा सिंह और बीपीए प्रवेश परीक्षा में समृद्धि तिवारी सर्वोच्च अंकों के साथ अव्वल रहीं। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रो. आशीष सक्सेना एवं निदेशक प्रो. आईआर रिजवी के अनुसार प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम इविवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


उन्नाव के पनसरिया गांव के रहने वाले सात्विक त्रिपाठी ने सर्वाधिक 260 अंक के साथ बीए प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। उनके उनके पिता चंद्र नारायण त्रिपाठी ग्राम रोजगार सेवक और मां निरुपमा त्रिपाठी शिक्षक हैं। वहीं, अलावा अमन यादव ने 246 अंकों के साथ दूसरे, शैलेंद्र यादव ने 245.10 अंकों के साथ तीसरे, दीक्षा मौर्या ने 244 अंकों के साथ चौथे एवं अमित कुमार ने 243.20 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन

बीपीए की प्रवेश परीक्षा में वाराणसी के लंका में रहने वाली समृद्धि तिवारी सर्वाधिक 159.60 अंकों के साथ मेरिट में टॉप पर रहीं। समृद्धि के पिता पंकज तिवारी कंप्यूटर इंजीनियर और मां श्रद्धा तिवारी शिक्षक हैं। बीपीए प्रवेश परीक्षा में आकृति मिश्रा (134 अंक), ऋतुराज पासवान (130 अंक), अभिषेक सिंह (129.20 अंक और अभय प्रताप सिंह (126 अंक) क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे एवं पांचवें स्थान पर रहे।

बीएफए की प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज के चाका ब्लॉक स्थित ददरी गांव की प्रभा सिंह सर्वाधिक 220 अंकों के साथ अव्वल रहीं। प्रभा के पिता सुमेर नाथ वर्मा अधिवक्ता और मां मानकी देवी गृहिणी हैं। वहीं, एकांश वर्मा ने 212 अंकों के साथ दूसरा, अनुष्का आनंद ने 204 अंकों के साथ तीसरा, राहुल मौर्या ने 202 अंकों के साथ चौथा और उमंग कुमार ने 196 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed