{"_id":"5ea0669d8ebc3e909c3bd81d","slug":"allahabad-university-professor-m-strong-proof-against-shahid-chargesheet-will-be-filed-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि प्रोफेसर मो. शाहिद के खिलाफ पुख्ता सुबूत, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि प्रोफेसर मो. शाहिद के खिलाफ पुख्ता सुबूत, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
Wed, 22 Apr 2020 09:15 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Arrested Allahabad University Prof. Mohammed Shahid
- फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. मोहम्मद शाहिद के खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सुबूत हैं, पर जिन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, उसकी विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है। विवेचक का कहना है की बहुत जल्द ही प्रोफेसर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। प्रो. शाहिद को मंगलवार को पुलिस ने इंडोनेशिया और थाईलैंड से आए जमातियों के साथ जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
प्रोफेसर के खिलाफ शिवकुटी थाने में महामारी एक्ट तथा धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया की प्रोफेसर के इथोपिया के इस्लामिक समूह से संबंध होने की बात भी पता चली है। वह उसके कार्यक्रमों में शामिल होने राजधानी आदिस अबाबा भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
यह साबित है कि वह दिल्ली में जमात के कार्यक्रम में गए थे, वहां से लौटकर उन्होंने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। इंडोनेशिया के जमातियों को शाहगंज में रुकवाने की बात भी उनके कॉल डिटेल से पता चल चुकी है। पुलिस विवेचना की कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।