फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Preparation to open admission building from January 24 for admission

इलाहाबाद विवि : दाखिले के लिए 24 जनवरी से प्रवेश भवन खोलने की तैयारी

Thu, 20 Jan 2022 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 08:59 PM IST
सार

कोविड के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके संघटक महाविद्यालय 10 जनवरी से बंद हैं। विश्वविद्यालय के संघटक सीएमपी डिग्री कॉलेज में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में चल रही थी, लेकिन कॉलेज बंद हो जाने के बाद प्रवेश प्रक्रिया अब ऑनलाइन मोड में शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Allahabad University: Preparation to open admission building from January 24 for admission
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि ) और उसके संघटक महाविद्यालय 23 जनवरी तक बंद हैं। इन परिस्थितियों में संघटक महाविद्यालयों ने स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी, लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी में ऑफलाइन दाखिले अटके हुए हैं। दाखिले की प्रक्रिया फिर से शुरू करने के लिए 24 जनवरी से प्रवेश भवन खुलने जा रहा है।

विज्ञापन


 

कोविड के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके संघटक महाविद्यालय 10 जनवरी से बंद हैं। विश्वविद्यालय के संघटक सीएमपी डिग्री कॉलेज में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में चल रही थी, लेकिन कॉलेज बंद हो जाने के बाद प्रवेश प्रक्रिया अब ऑनलाइन मोड में शुरू कर दी गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के संघटक ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में पीजी प्रवेश की ऑफलाइन प्रक्रिया को अब ऑनलाइन मोड में परिवर्तित कर दिया गया है, लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक में ऑफलाइन प्रवेश की प्रक्रिया अभी तक ठप पड़ी हुई है।

विज्ञापन

 

 

ऐसे में विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के साथ सत्र भी पिछड़ रहा है। अगर प्रवेश प्रक्रिया अटकी रही तो मौजूदा सत्र में स्नातक प्रथम वर्ष और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं समय से आयोजित नहीं कराई जा सकेंगी और अगला सत्र भी प्रभावित रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

इविवि में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया फिर शुरू करने करने के लिए 24 जनवरी से प्रवेश भवन खुलने जा रहा है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी ने इस बाबत एक प्रस्ताव कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को भेज दिया है। प्रस्ताव के अनुसार स्नातक के ज्यादातर पाठ्यक्रमों में सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। जिन पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त हैं, उनके लिए नए कटऑफ जारी कर काउंसलिंग शुरू करा दी जाएगी।

 


हालांकि स्पोर्ट्स कोटा और दिव्यांग कोटा के रुके हुए प्रवेश कब शुरू होंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, पीजी में प्रवेश को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रो. सिद्दीकी ने बताया कि 24 जनवरी से प्रवेश भवन खोलने की तैयारी है। दाखिले की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर पूरी की जाएगी।

सीएमपी में आज बीए, बीएससी, बीकॉम में दाखिले
सीएमपी डिग्री कॉलेज में 21 जनवरी को बीए, बीएससी और बीकॉम में ऑनलाइन दाखिले होंगे, जिनके लिए नए कटऑफ जारी कर दिए गए हैं। सीएमपी के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार के अनुसार ईडब्ल्यूएस वर्ग में 127.30 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 90.10 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी बीए में दाखिला ले सकते हैं।

 

 

इसके अलावा बीएससी एवं बीकॉम में दाखिले के लिए एसटी वर्ग की सीटें एससी वर्ग में परिवर्तित कर दी गईं हैं। बीएससी जीव विज्ञान में एससी वर्ग में 72 या अधिक अंक, बीएससी गणित में एससी वर्ग में 106 या अधिक अंक और बीकॉम में एससी वर्ग के सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं।

 

पीजी में ऑनलाइन प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी
सीएमपी डिग्री कॉलेज एवं ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने 21 जनवरी को परास्नातक (पीजी) में ऑनलाइन प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी कर दिए हैं। कटऑफ महाविद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। वहीं, इविवि के संघटक राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, एमए राजनीति विज्ञान एवं एमए हिंदी में 21 से 23 जनवरी तक प्रवेश कार्य ऑनलाइन मोड में चलेगा। विस्तृत जानकारी कॉलेज की वेबसाइट ‘www.rtmmalld.ac.in’ पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed