{"_id":"5cbcb98fbdec22141f0103bc","slug":"allahabad-university-more-than-25-thousands-applications-for-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में प्रवेश के लिए 25 हजार से अधिक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में प्रवेश के लिए 25 हजार से अधिक आवेदन
Mon, 22 Apr 2019 12:12 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 25 हजार से ऊपर पहुंच गई है। वहीं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों की 72 हजार से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
अब तक कुल 72476 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया है और इनमें से 25491 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सबसे अधिक 39918 रजिस्ट्रेशन बीए में प्रवेश के लिए हुए हैं और इनमें से 17167 अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इसके अलावा परास्नातक में प्रवेश के लिए 17592 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन एवं 4005 अभ्यर्थियों ने आवेदन, एलएलबी, बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए 9791 रजिस्ट्रेशन एवं 3110 आवेदन, क्रेट के लिए 3716 रजिस्ट्रेशन एवं 1007 आवेदन और आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1459 अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन और 202 अभ्यर्थियों के आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन